WI vs IND: पहले टेस्ट के तीसरे दिन हो सकता था बड़ा बवाल, ईशान किशन ने दिलाई बेयरस्टो कांड की याद, देखें Video

West Indies vs India: भारत ने वेस्टइंडीज के खिलाफ दो मैचों की टेस्ट सीरीज में 1-0 से बढ़त हासिल कर ली है। दोनों टीमों के बीच सीरीज का दूसरा मुकाबला 20 जुलाई से त्रिनिदाद में खेला जाएगा। इस बीच पहले टेस्ट के तीसरे दिन का एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें ईशान किशन के एक प्रयास ने दूसरे एशेज टेस्ट में जॉनी बेयरस्टो विवाद की याद दिला दी।

ईशान किशन ने याद दिलाया बेयरस्टो विवाद
दरअसल, एशेज सीरीज के लॉर्ड्स टेस्ट की घटना भला कौन भूल सकता है। जहां जॉनी बेयरस्टो का विवादित स्टंपिंग काफी सुर्खियों में रहा। इंग्लैंड के बल्लेबाज को लॉर्ड्स में ऑस्ट्रेलियाई विकेटकीपर एलेक्स कैरी ने स्टंप आउट कर दिया था, इसके बाद खेल के नियम को लेकर काफी चर्चा हुई।

West Indies vs India

जेसन होल्डर को बोल्ड स्टंपिंग करने का किया प्रयास
शुक्रवार को डोमिनिका में भारत और वेस्टइंडीज के बीच पहले टेस्ट के तीसरे दिन लगभग ऐसी ही स्थिति पैदा हुई। टेस्ट क्रिकेट में डेब्यू कर रहे विकेटकीपर ईशान किशन ने रवींद्र जड़ेजा की गेंद पर जेसन होल्डर को बोल्ड स्टंपिंग करने का प्रयास किया। हालांकि, बेयरस्टो आउट होने से बच गए।

वीडियो में देखा जा सकता है कि भारतीय विकेटकीपर ईशान किशन ने वेस्टइंडीज के ऑलराउंडर जेसन होल्डर के खिलाफ देरी से स्टंपिंग का प्रयास किया। यह घटना दिन के तीसरे सेशन के दौरान की है। जडेजा के ओवर की आखिरी गेंद डालने के बाद, किशन ने गेंद को स्टंप पर मारने की कोशिश की, इसके लिए वह कुछ देर के लिए रुके। इस बीच, होल्डर ने गेंद चूकने के कुछ देर के लिए अपना पैर हवा में उठा लिया।

ये भी पढ़ें- WI vs IND: कुलदीप यादव को भारतीय टेस्ट में मिलनी चाहिए जगह, अनिल कुंबले ने गिनाईं गेंदबाज की खूबियां

जब होल्डर का पैर हवा में था तो किशन ने तुरंत स्टंप तोड़ दिया और स्टंपिंग की अपील की। अंपायरों ने उनकी अपील पर विचार नहीं किया क्योंकि तब तक गेंद को डेड मान लिया गया था। इसके बाद वेस्टइंडीज ने बिना कोई संघर्ष किए चुपचाप आत्मसमर्पण कर दिया और दिन के अंतिम सत्र में अपनी दूसरी पारी में 130 रन पर सस्ते में आउट हो गई।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+