WI vs IND: कुलदीप यादव को भारतीय टेस्ट में मिलनी चाहिए जगह, अनिल कुंबले ने गिनाईं गेंदबाज की खूबियां
West Indies vs India: भारत ने वेस्टइंडीज के खिलाफ दो मैचों की टेस्ट सीरीज में 1-0 से बढ़त हासिल कर ली है। दोनों टीमों के बीच सीरीज का दूसरा मुकाबला 20 जुलाई से त्रिनिदाद में होगा। इस बीच भारत के पूर्व स्पिनर अनिल कुंबले ने कुलदीप यादव को टेस्ट टीम में शामिल करने की मांग उठाई है।
दरअसल, कुलदीप यादव को दो मैचों की सीरीज में वेस्टइंडीज के खिलाफ भारतीय टीम में शामिल नहीं किया गया है। जियो सिनेमा के साथ बातचीत के दौरान कुंबले ने कहा कि कुलदीप को भारत की टेस्ट टीम का हिस्सा होना चाहिए और उन्हें खेलने का मौका दिया जाना चाहिए। कुलदीप ने भारत के लिए आठ टेस्ट मैचों में 34 विकेट लिए हैं।

उन्होने कहा कि, 'उसे (कुलदीप) निश्चित रूप से वहां होना चाहिए क्योंकि वह बहुत अच्छा गेंदबाज है।' लेग स्पिनर बहुत आक्रामक गेंदबाज होते हैं और कई बार यह मुश्किल भी होता है, वे रन भी देते हैं, लेकिन आपको एक लेग स्पिनर को अपने साथ ले जाना होगा और उसे तैयार करना होगा, और जब भी आपको मौका मिले, उसे मौका देना चाहिए।'
उन्होंने आगे कहा कि जब भी कुलदीप को भारत के लिए टेस्ट खेलने का मौका मिला है, उन्होंने बहुत अच्छा प्रदर्शन किया है। कुलदीप ने भारत के लिए सिर्फ आठ टेस्ट मैचों में तीन बार पांच विकेट लिए हैं।
उन्होने कहा कि, 'कुलदीप यादव टेस्ट मैचों के लिए बहुत अच्छे स्पिनर हैं। जब भी उन्हें मौका मिला है उन्होंने बहुत अच्छा प्रदर्शन किया है। सफेद गेंद के फॉर्मेट में बहुत सारे कलाई के स्पिनर हैं। हमें उन्हें टेस्ट मैचों में ज्यादा देखने को नहीं मिल रहा है।'
कुंबले ने कहा कि कुलदीप को रविचंद्रन अश्विन, रवींद्र जड़ेजा और अक्षर पटेल के साथ रखा जाना चाहिए, क्योंकि ये टेस्ट क्रिकेट में भारत के लिए चार स्पिन गेंदबाजी विकल्प हैं। अश्विन ने 12 विकेट लिए, जिससे भारत ने डोमिनिका में वेस्टइंडीज को एक पारी और 141 रनों से हरा दिया।
उन्होने आगे कहा कि, अश्विन और जड़ेजा इस समय भारतीय टीम के लिए बहुत अच्छा काम कर रहे हैं। दोनों ही उच्च कोटि के स्पिन गेंदबाज हैं। तीसरे स्पिनर अक्षर पटेल हैं, उन्हें जब भी मौका मिला है उन्होंने बहुत अच्छा प्रदर्शन किया है। जैसा कि मैंने कहा, कुलदीप यादव को भी उनके साथ रखना चाहिए और जब भी मौका मिले उन्हें खिलाना चाहिए।












Click it and Unblock the Notifications