T20 World Cup: कैसे करते हैं सौरभ नेत्रावलकर ऑफिस का काम? क्रिकेटर की बहन का बड़ा खुलासा
Saurabh Netravalkar: भारत की तरफ से अंडर 19 वर्ल्ड कप खेलने वाले सौरभ नेत्रावलकर इस समय काफी सुर्ख़ियों में हैं। वह पेशे से सॉफ्टवेयर इंजीनियर हैं लेकिन यूएस की सीनियर क्रिकेट टीम में टी20 वर्ल्ड कप भी खेल रहे हैं। सौरभ ने भारत के खिलाफ मुकाबले में धमाका किया था।
उन्होंने भारत के दो बड़े खिलाड़ियों को आउट करते उए तहलका मचा दिया था। सौरभ नेत्रावलकर ने विराट कोहली को गोल्डन डक पर आउट कर दिया था। इसके अलावा भारतीय टीम के कप्तान रोहित शर्मा को भी सौरभ ने आउट कर दिया था।

सवाल यह भी है कि नौकरी करने वाला आदमी अगर खेल रहा है, तो काम कब करता होगा। कम्पनी बिना काम किये सैलरी भी नहीं देती होगी। ओरेकल कम्पनी में वह काम करते हैं। सौरभ का काम प्रभावित नहीं होता और वह मुकाबले भी खेल लेते हैं, यह खुलासा उनकी बहन निधि ने किया है।
सौरभ की बहन ने न्यूज 18 से बातचीत करते हुए कहा कि वह जब भारत आते हैं, तो लैपटॉप साथ में लेकर आते हैं और काम करते हैं। मैचों के बाद वह अपने होटल में जाकर काम करते हैं। इससे ऑफिस का कम चलता रहता है। वह काम के प्रति समर्पित हैं।
निधि ने यह भी कहा कि सौरभ भाग्यशाली हैं कि करियर में उनको लोगों का समर्थन मिला है। वह जानते हैं कि जब क्रिकेट नहीं खेल रहे होते हैं, तो अपनी जॉब को पूरा समय देते हैं। इस समय जब वह खेल रहे हैं, तो अपना लैपटॉप भी हर जगह साथ लेकर चलते हैं।
गौरतलब है कि नेत्रावलकर ने सूर्यकुमार यादव के साथ अंडर 17 के समय क्रिकेट खेला है। सूर्या से वह दस साल बाद मिले हैं। इस तरह उन्होंने अपने पुराने दोस्त से मुलाक़ात कर अपने समय को याद किया। दोनों ने उस समय के चुटकुले और बातों को भी याद किया। भारतीय टीम ने यूएस को हरा दिया लेकिन नेत्रावलकर ने दिल जीतने वाला प्रदर्शन किया।












Click it and Unblock the Notifications