Holi 2023: कब है होली? CSK के खिलाड़ियों ने कप्तान धोनी के साथ जमकर खेली होली, वीडियो वायरल
Holi 2023 Chennai Super Kings: होली का जश्न क्रिकेटर्स पर भी खूब चढ़ा हुआ है। भारतीय टीम ने बस में होली खेलते हुए एक वीडियो शेयर किया था।

Holi 2023 Chennai Super Kings: 31 मार्च को आईपीएल के पहले मैच में चेन्नई सुपर किंग्स का सामना गुजरात टाइटंस से होना है। आईपीएल 2023 सीजन के लिए चेन्नई सुपर किंग्स की टीम ने अपनी तैयारियां शुरू कर दी। नेट प्रैक्टिस के दौरान सीएसके कप्तान महेंद्र सिंह धोनी भी खिलाड़ियों के साथ अच्छा खासा वक्त बिता रहे हैं। सोशल मीडिया पर धोनी की बल्लेबाजी प्रैक्टिस का वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें वह बड़े-बड़े शॉट्स लगाते नजर आ रहे हैं।
होली का सेलिब्रेशन वीडियो वायरल
चेन्नई सुपर किंग्स के ऑफिश्यली ट्विटर हैंडल पर होली सेलिब्रेशन का एक वीडियो शेयर किया गया है। इस वीडियो में चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाड़ी जमकर होली खेलते दिखाई दे रहे हैं। वीडियो के शुरुआत में सीएसके के गेंदबाज तुषार देशपांडे पूछते हैं- होली कब है? इसके बाद ड्रेसिंग रूम के अंदर का दृश्य सामने आता है, जहां सभी खिलाड़ी एक-दूसरे पर रंग डालते नजर आ रहे हैं। कुछ खिलाड़ी एक-दूसरे को जबरदस्ती पकड़कर रंग डालने की कोशिश कर रहे हैं।
धोनी ने भी कहा- हैप्पी होली
टीम के लेग स्पिनर प्रशांत सोलंकी को कुछ खिलाड़ियों ने पकड़कर जमीन पर गिरा दिया। इसके बाद उन पर जमकर रंग लगाने का काम किया। चेन्नई सुपर किंग्स के कप्तान भी इस दौरान टीम के साथ नजर आए। वीडियो में उन्हें हैप्पी होली कहते हुए सुना जा सकता है। सभी खिलाड़ी होली के इस त्योहार के मौके पर बेहद उत्साहि दिखाई दे रहे हैं। महेंद्र सिंह धोनी की कप्तानी में चेन्नई सुपर किंग्स की कोशिश एक और खिताब अपने नाम करने की होगी।
इस सीजन चेन्नई में शामिल हैं ये खिलाड़ी
चेन्नई सुपर किंग्स की टीम: महेंद्र सिंह धोनी (कप्तान), डेवोन कॉनवे, रुतुराज गायकवाड़, अजिंक्य रहाणे, अंबाती रायडू, बेन स्टोक्स, सुभ्रांशु सेनापति, मोइन अली, शिवम दूबे, राजवर्धन हैंगरगेकर, ड्वेन प्रिटोरियस, मिचेल सेंटनर, रवींद्र जडेजा, काइले जेमिंसन, निशांत सिंधू, तुषार देशपांडे, मुकेश चौधरी, मतीशा पाथिराना, सिमरजीत सिंह, दीपक चाहर , प्रशांत सोलंकी, महेश थीक्ष्णा, शेख रशीद, भगत वर्मा और अजय मंडल।












Click it and Unblock the Notifications