IND vs PAK: पाकिस्तानी पीएम को आप क्या नाम देंगे? भारत को नहीं पछाड़ पाने पर नाम बदलने का किया था दावा
पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ ने शनिवार को घोषणा की कि अगर पाकिस्तान ग्रोथ के मामले में भारत से आगे नहीं निकल पाया तो 'मेरा नाम शहबाज शरीफ नहीं है।' डेरा गाजी खान में एक सार्वजनिक रैली में बोलते हुए उन्होंने कई डेवलपमेंट प्रोजेक्ट्स की घोषणा की और पाकिस्तान की अर्थव्यवस्था में सुधार के लिए अपनी प्रतिबद्धता दोहराई।
अब यह बयान पाकिस्तान के लिए बड़ा ही नाक का सवाल बन गया है, खासकर ऐसे समय में जब आज पाकिस्तान क्रिकेट टीम और भारतीय क्रिकेट टीम के बीच चैंपियंस ट्रॉफी में हाई-वोल्टेज मुकाबला होना था और पाक को हार का सामना करना पड़ा। मैच दुबई इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में हुआ।

क्या भारत से हारने पर PM बदलेंगे अपना नाम?
शरीफ के बयान के बाद से पाकिस्तान में इस विषय पर खूब चर्चा हो रही है। उन्होंने कहा था कि पाकिस्तान को भारत से आगे बढ़ने के लिए कठिन परिश्रम की आवश्यकता है। लेकिन क्रिकेट के मैदान पर पाकिस्तान भारत से हार गया है, तो क्या उनका नाम बदलने की स्थिति आएगी? ये सवाल अब हर क्रिकेट फैन के दिमाग में घूम रहा है।
पाकिस्तान की टीम को भारत के खिलाफ इस मैच में हार से न सिर्फ टूर्नामेंट में बने रहने की उम्मीदें टूट गई हैं, बल्कि प्रधानमंत्री के साहसिक बयान की विश्वसनीयता पर भी सवाल उठ रहे हैं। क्या अब पाकिस्तान के पीएम अपना नाम बदलने का वादा पूरा कर देंगे?
पाकिस्तान के पूर्व क्रिकेटर्स को भारत से हारने का डर
चैंपियंस ट्रॉफी में पाकिस्तान को पहले ही न्यूजीलैंड से हार का सामना करना पड़ा है, जबकि भारत ने बांग्लादेश को ध्वस्त किया। अब, पाकिस्तान के कई खिलाड़ियों ने इस मुकाबले में हारने के परिणाम को लेकर चिंता जाहिर की थी। अब शहबाज शरीफ के बयान का क्या होगा? क्या वह नाम बदलने के लिए तैयार हैं?
सोशल मीडिया पर तो ये चर्चा पूरी तरह से वायरल हो चुकी है। एक यूजर ने कहा कि, 'अगर पाकिस्तान हारता है, तो हमें शहबाज शरीफ का नया नाम ढूंढना पड़ेगा! वहीं, दूसरे यूजर्स ने मजाकिया अंदाज में कहा कि, 'शहबाज साहब को नया नाम सोचना पड़ेगा, अगर पाकिस्तान हारता है तो उनका वादा ही टूट जाएगा।'
भारत के खिलाफ पाकिस्तान के लिए बढ़ी चुनौती
पाकिस्तान की हार के बाद शहबाज शरीफ के राजनीतिक बयान और उनके देश के आर्थिक दृष्टिकोण पर भी सवाल उठेंगे। पाकिस्तान अपने प्रधानमंत्री की उम्मीदों पर खरा नहीं उतर पाया और 6 विकेट से हार गया?
पीएम के बयान पर सोशल मीडिया पर रिएक्शन
इस बयान के बाद से सोशल मीडिया पर प्रतिक्रियाओं का तूफान आ गया है। जहां कुछ लोग इसे गंभीर रूप से देख रहे हैं, वहीं बहुत से यूजर्स इसे हास्य और मजाक के तौर पर ले रहे हैं। कुछ अन्य यूजर्स ने शहबाज शरीफ के बयान को मानसिक संतुलन पर सवाल उठाते हुए मजाक में कहा, 'आज दवा नहीं ली, मानसिक संतुलन खो दिया है।












Click it and Unblock the Notifications