खेल बुलेटिन, 30 अक्टूबर 2024: जायसवाल और कार्लोस अल्काराज ने किया धमाका, जानें खेल जगत में आज की बड़ी खबरें
खेल जगत में आज के दिन क्रिकेट से कुछ अहम खबरें सामने आईं। उनमें आईसीसी टेस्ट रैंकिंग और स्मृति मंधाना का रिकॉर्ड प्रमुख रहा। इसके अलावा आईपीएल रिटेंशन को लेकर कयास जारी हैं। सानिया मिर्जा ने एक बार फिर से सोशल मीडिया पर एक अनोखा पोस्ट किया।
टेनिस में कार्लोस अल्काराज ने एक खास टूर्नामेंट के अगले दौर में जगह हासिल करने में सफलता पाई है। आज के दिन खेल की कुछ बड़ी घटनाओं के बारे में यहाँ जाना जा सकता है।

टेस्ट रैंकिंग में जायसवाल ने मचाई धूम
आईसीसी की ताजा टेस्ट रैंकिंग में यशस्वी जायसवाल ने धमाका कर दिया और टॉप तीन में शामिल हो गए। इंग्लैंड के हैरी ब्रूक को उन्होंने पीछे कर दिया। पाकिस्तान के साऊद शकील ने बैटिंग रैंकिंग में लम्बी छलांग लगाई। उनके ही साथी खिलाड़ी नौमान अली ने गेंदबाजों की रैंकिंग में बड़ी छलांग मारी।
स्मृति मंधाना के नाम बड़ा रिकॉर्ड
भारत की स्टार महिला बल्लेबाज स्मृति मंधाना ने धांसू बैटिंग का प्रदर्शन करते हुए न्यूजीलैंड के खिलाफ अहमदाबाद में शतक बनाया और एक कीर्तिमान हासिल कर लिया। मंधाना मिताली राज को पछाड़ भारत की तरफ से सबसे ज्यादा वनडे शतक जड़ने वाली बल्लेबाज बन गईं।
कार्लोस अल्काराज का धमाल
उधर टेनिस में कार्लोस अल्काराज ने धमाल मचाया है। वह निकोलस जेरी पर निर्णायक जीत के साथ पेरिस मास्टर्स के अगले दौर में पहुंच गए। युवा टेनिस स्टार का लक्ष्य विश्व नंबर 1 जानिक सिनर के साथ अंतर को कम करना है। सिनर बीमार होने के कारण इस इवेंट में नहीं खेल रहे हैं।
वेस्टइंडीज के तूफानी प्लेयर की वापसी
वेस्टइंडीज ने इंग्लैंड के खिलाफ एकदिवसीय सीरीज के लिए अपने धांसू खिलाड़ी को टीम में बुलाया है। शिमरोन हेटमायर को टीम में शामिल कर लिया गया है। पिछले साल दिसम्बर में वह अंतिम बाद विंडीज के लिए खेले थे।
सानिया मिर्जा ने किया मजेदार पोस्ट
सानिया मिर्जा ने एक बार फिर से अपनी सोशल मीडिया पोस्ट से फैन्स का ध्यान खींचने का काम किया है। इस बार उन्होंने लिखा कि दूसरों के प्रति दिखाई जाने वाली दयालुता और क्षमा को अन्य किसी अहम इंसान के प्रति दिखाना भी नहीं भूलना चाहिए।
ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी पर लग सकती है बड़ी बोली
ऑस्ट्रेलिया के बेहतरीन ऑल राउंडर मार्कस स्टोइनिस के लिए आईपीएल नीलामी में बड़ी बोली लग सकती है। बताया जा रहा है कि मुंबई इंडियंस और आरसीबी की तरफ से उनके ऊपर बड़ी बोली लग सकती है।












Click it and Unblock the Notifications