हर्शल गिब्स ने उड़ाया मोहम्मद नईम की आग पर ट्रेनिंग का मज़ाक, ट्विटर पर लिखी यह लाइन
Herschelle Gibbs: एशिया कप और वनडे वर्ल्ड कप जैसे दो बड़े टूर्नामेंट आगामी समय में देखने को मिलेंगे। इसके लिए हर टीम तैयारी कर रही है। एशियाई टीमों को एशिया को के लिए मैदान पर उतरना है। हाल ही में बांग्लादेश के खिलाड़ी मोहम्मद नईम को एक अनोखी ट्रेनिंग करते हुए देखा गया था।
नईम को माइंड ट्रेनिंग करते हुए देखा गया था। इसके लिए वह अंगारों के ऊपर से गुजर जाते हैं। एक ट्रेनर भी उनके साथ देखा गया था जो नईम को मोटिवेट करता है। वीडियो में देखा जा सकता था कि मोहम्मद नईम जलते हुए अंगारों के ऊपर से निकल जाते हैं।

इस वीडियो के वायरल होने पर कई तरह की प्रतिक्रियाएं सामने आई। सोशल मीडिया पर लोगों ने बांग्लादेशी खिलाड़ी के मजे लिए थे। कई लोगों ने हैरानी भी जताई थी। इस बीच मोहम्मद नईम का मजाक बनाने वालों में अब क्रिकेटर भी शामिल हो गया है।
दक्षिण अफ्रीका के पूर्व क्रिकेटर हर्शल गिब्स ने इस ट्रेनिंग का मजाक बनाया है। नईम को लेकर एक ट्वीट किया गया था कि उन्होंने आग पर चलकर ट्रेनिंग की है। इस पर गिब्स ने जवाब दे दिया। गिब्स ने हँसने का इमोजी देते हुए लिखा कि क्या हो अगर पानी पर भी चलकर जाया जाए।
गिब्स ने साफ़ तौर पर मोहम्मद नईम का मजाम उड़ाया। सोशल मीडिया पर पहले से ही उनका मजाक बन रहा था और गिब्स ने भी ऐसा ही किया। एशिया कप में बांग्लादेश की टीम का खेल अहम रहने वाला है। इसके बाद वनडे वर्ल्ड कप है। वर्ल्ड कप से पहले तैयारी करने के लिए एशिया कप के अच्छा मंच माना जा सकता है।












Click it and Unblock the Notifications