IPL 2023 में ये दिग्गज करेंगे कमेंट्री, श्रीसंत, फिंच, मिताली राज जैसे सितारों का होगा डेब्यू

IPL 2023: कई भाषाओं में आईपील 2023 की कमेंट्री आप पूर्व क्रिकेटरों की आवाजों में सुन सकते हैं। इस दौरान मुरली विजय जैसे पूर्व क्रिकेटर कमेंट्री करेंगे और दिनेश कार्तिक जैसे अनुभवी खेलते हुए नजर आएंगे।

 IPL 2023 Commentators Panel list

इंडियन प्रीमियर लीग की शुरुआत 31 मार्च से गुजरात टाइटंस और चेन्नई सुपर किंग्स के बीच मुकाबले से होने जा रही है। काफी लंबे समय बाद आईपीएल अपने ओरिजिनल फॉर्मेट फिर से लौट आया है जो दर्शकों को बहुत रोमांचित करेगा क्योंकि इसमें एक टीम अपने आधे मैच घरेलू मैदान में घरेलू दर्शकों के सामने खेलती है और बाकी मैच विपक्षी टीमों के मैदानों पर खेलती है। कोविड-19 के तमाम प्रतिबंध अब हट चुके हैं जिससे टीवी पर मुकाबला देख रहे दर्शकों को मैदानी दर्शकों की उपस्थिति शोरगुल और उनकी पूरी ऊर्जा अनुभव हो सकेगी। आईपीएल के लिए हिंदी और इंग्लिश के कॉमेंटेटर की एक बड़ी लिस्ट भी जारी हो चुकी है जहां कई स्टार क्रिकेटर अपना डेब्यू कर रहे हैं।

हिंदी में सुन सकेंगे इनकी आवाज-

हिंदी की बात करें तो वीरेंद्र सहवाग, हरभजन सिंह, इरफान पठान जैसे मजे हुए कॉमेंटेटर आवाज और अपने मिजाज से दर्शकों को रोमांचित करेंगे तो वही यूसुफ पठान, मिताली राज मोहम्मद कैफ भी नजर आएंगे। यूसुफ और मिताली का ये डेब्यू होगा। वहीं हिंदीं में संजय मांझरेकर दीप दासगुप्ता इंटरनेशनल क्रिकेट में भी बहुत अच्छी कमेंट्री करते हैं और वे यहां भी अपनी आवाज का जादू बिखेरेंगे।

इस दौरान इमरान ताहिर को हिंदी में बोलते सुनना एक बढ़िया अनुभव होगा जबकि अजय मेहरा, पदमजीत शेरावत और जतिन सप्रू भी हिंदी कमेंटेटर की लिस्ट में अन्य नाम है।

ये होंगे डेब्यूटेंट-

इस बार आपको आरोन फिंच, मुरली विजय, श्रीसंत, यूसुफ पठान, मिताली राज जैसी हस्तियां डेब्यू करती हुई दिखाई देंगी। मिताली और यूसुफ हिंदी में अपनी आवाज देंगे तो वही श्रीसंत को आप मलयालम में सुन सकते हैं क्योंकि वह केरल से आते हैं और इस भाषा पर उनकी बहुत बेहतरीन पकड़ है। ऐसे ही मुरली विजय को तमिल में सुना जा सकेगा।

अंग्रेजी में सुन सकेंगे इनकी कमेंट्री-

अंग्रेजी के कॉमेंटेटर में दिग्गज सुनील गावस्कर, मैथ्यू हेडन, केविन पीटरसन जैसे प्रमुख नाम होंगे हीं, साथ ही आरोन फिंच को आप पहली बार आईपीएल में सुनेंगे तो वहीं डेनियल मॉरिसन, पॉल कोलिंगवुड, डेविड हसी के अलावा दक्षिण अफ्रीका के महानतम ऑलराउंडर रहे जैक कालिस को भी लोग यहां सुनेंगे।

क्षेत्रीय भाषाओं में भी बहुत दिलचस्प नाम शामिल हैं-

आईपीएल एक बहुत बड़ी लीग है जो भारत में कई भाषाओं में प्रसारित की जाती है। ऐसे में क्षेत्रीय भाषाओं के हिसाब से वहां के दिग्गज क्रिकेटरों को चुना गया है जैसे लक्ष्मीपति बालाजी, के श्रीकांत, एस बद्रीनाथ, मुरली विजय जैसे नाम आपको तमिल में दिखाई देंगे। भारत के पूर्व चीफ सिलेक्टर एमएसके प्रसाद तेलुगू में कमेंट्री करते हुए दिखाई देंगे। पूर्व खिलाड़ी वेणुगोपाल राव को भी आप इस भाषा में सुन सकेंगे। इसी तरह से कन्नड़ और मराठी में भी आईपीएल की कमेंट्री सुनी जा सकती है। भारत के पूर्व विकेटकीपर नयन मोंगिया गुजराती में बोलेंगे तो अशोक डिंडा जैसे घरेलू स्टार बांग्ला में अपनी आवाज देंगे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+