IPL 2022 : ये रहे सबसे महंगे टाॅप-5 खिलाड़ी, लिस्ट में सिर्फ एक विदेशी शामिल
नई दिल्ली। इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) 2022 की मेगा नीलामी में इस बार देशी खिलाड़ियों पर खूब पैसा बरसता हुआ दिखा। ना सिर्फ बल्लेबाजों पर बल्कि गेंदबाजों पर भी फ्रेंचाइजियों ने दिल खोलकर बोली लगाई है। वहीं टाॅप-5 सबसे महंगे खिलाड़ियों की बात करें तो लिस्ट में सिर्फ एक विदेशी हैं। आइए जानें-

यह भी पढ़ें- IPL 2022 : इन विकेटकीपरों की हुई बल्ले-बल्ले, जानें किसे मिली कितनी रकम
ईशान किशन
आईपीएल 2022 की नीलामी के सबसे महंगे खिलाड़ी भारतीय विकेटकीपर बल्लेबाज ईशान किशन रहे। मुंबई इंडियंस ने ईशान को 15 करोड़ 25 लाख रुपये में खरीदा हैं। उनका बेस प्राइस 2 करोड़ था। किशन नीलामी में बिकने वाले दूसरे सबसे महंगे भारतीय खिलाड़ी बन गए। इनसे पहले युवराज सिंह 16 करोड़ में बिके थे।
दीपक चाहर
दूसरे सबसे महंगे खिलाड़ी तेज गेंदबाज दीपक चाहर रहे हैं। उनका बेस प्राइस भी 2 करोड़ा था। उन्हें चेन्नई सुपर किंग्स ने 14 करोड़ रुपए में अपने साथ जोड़ा। आईपीएल 2021 में भी दीपक चेन्नई के लिए खेले थे।
श्रेयस अय्यर
तीसरे सबसे महंगे खिलाड़ी बल्लेबाज श्रेय्स अय्यर रहे, जिनका बेस प्राइस 2 करोड़ था, लेकिन कोलकाता नाइट राइडर्स ने उन्हें खरीदने के लिए मोटी रकम खर्च की। उन्हें कोलकाता ने 12 करोड़ 25 लाख रुपए में लिया।
लियाम लिविंगस्टोन
इंग्लैंड के स्पिन ऑलराउंडर लियाम लिविंगस्टोन को पंजाब किंग्स ने 11.50 करोड़ में खरीदा। इनका बेस प्राइस 1 करोड़ था। इनके लिए कोलकाता नाइट राइडर्स, पंजाब किंग्स, गुजरात टाइटंस और सनराइजर्स हैदराबाद के बीच कड़ी टक्कर देखने को मिली। लिविंगस्टोन से पहले बेन स्टोक्स आईपीएल में बिकने वाले सबसे महंगे इंग्लिश खिलाड़ी भी बने हैं।
शार्दुल ठाकुर
पांचवें सबसे महंगे खिलाड़ी ऑलराउंडर शार्दुल ठाकुर रहे, जिनका बेस प्राइस 2 करोड़ था। पिछले सीजन में चेन्नई के लिए खेलने वाले शार्दुल को दिल्ली कैपिटल्स ने 10 करोड़ 75 लाख रुपए में खरीदा। उनके अलावा वानिंदु हसरंगा, विंडीज के धाकड़ विकेटकीपर बल्लेबाज निकोलस पूरन व हर्षल पटेल को भी इतनी ही रकम मिली।












Click it and Unblock the Notifications