IPL 2022 : इन विकेटकीपरों की हुई बल्ले-बल्ले, जानें किसे मिली कितनी रकम
नई दिल्ली। इंडियन प्रीमियर लीग(आईपीएल) 2022 की मेगा नीलामी में जहां गेंदबाजों और ऑलराउंडरों की किस्मत खुलती दिखी तो वहीं कुछ ऐसे विकेटकीपर भी रहे, जिनकी करोड़ों में कीमत पड़ी। ईशान किशन ने इतिहास रच दिया। उन्होंने मुंबई इंडियंस ने 15 करोड़ 25 लाख रूपए मिले। इसी के साथ ईशान किशन आईपीएल नीलामी में बिकने वाले सबसे महंगे विकेटकीपर बन गए हैं। आइए जानें उन विकेटकीपरों के बारे में जिनपर फ्रेंचाइजी ने खूब पैसा बहाया।
यह भी पढ़ें- IPL Auction : अर्श से फर्श पर आया ये भारतीय खिलाड़ी, कभी बिकता था करोड़ों में

ईशान किशन रहे महंगे विकेटकीपर
नीलामी में बताैर विकेटकीपर ईशान किशन सबसे महंगे खिलाड़ी बिके। साथ ही वह आईपीएल के इतिहास में नीलामी में बिकने वाले दूसरे सबसे महंगे भारतीय खिलाड़ी बने। इस लिस्ट में पहले नंबर पर युवराज सिंह हैं, जो 16 करोड़ में बिके थे।

निकोलस पूरन दूसरे महंगे विकेटकीपर
विंडीज के विस्फोटक खिलाड़ी निकोलस पूरन को इस बार सनराइजर्स ने 10.75 करोड़ रुपए में खरीदा है। उनका बेस प्राइस 1.50 करोड़ रुपए था। वे बाएं हाथ के बल्लेबाज हैं और विकेटकीपिंग करते हैं। 26 साल के निकोलस पूरन ने आईपीएल 2021 में पंजाब किंग्स के लिए खेले 12 मैचों में केवल 85 रन बनाए थे। उनकी रन बनाने की औसत आठ के आसपास थी। चार बार निकोलस खाता भी नहीं खोल पाए थे। हालांकि फिर भी उन पर इस बार मोटी बोली लगी है।

इन्हें भी मिली मोटी रकम
इसके अलावा सलामी बल्लेबाज क्विंटन डीकॉक को लखनऊ फ्रेंचाइजी ने 6.75 करोड़ रुपए में खरीदा। वहीं पिछला सीजन सनराइजर्स हैदराबाद के लिए खेलने वाले इंग्लैंड के विकेटकीपर बल्लेबाज जॉनी बेयरस्टो पर पंजाब किंग्स ने 6.75 करोड़ रुपए खर्च किए। चेन्नई सुपर किंग्स ने एक बार अंबाती रायडू को अपने साथ जोड़ लिया है। सीएसके ने अंबाती रायडू को 6.75 करोड़ रुपये की बोली लगाकर खरीदा। वहीं दिग्गज विकेटकीपर बल्लेबाज दिनेश कार्तिक को रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर ने 5.50 करोड़ रुपए की बोली लगाकर खरीदा। कार्तिक को बल्लेबाजी के अलावा कप्तानी का भी काफी अनुभव है। वे टीम के लिए काफी अहम खिलाड़ी साबित हो सकते हैं।












Click it and Unblock the Notifications