कौन है दक्षिण अफ्रीका का नया टी20 कप्तान? पाकिस्तान के खिलाफ सीरीज के लिए टीम की घोषणा
पाकिस्तान और दक्षिण अफ्रीका के बीच टी20 सीरीज के लिए दक्षिण अफ्रीकी टीम की घोषणा कर दी गई है। दक्षिण अफ्रीकी दौरे पार पाक टीम तीन मैचों की सीरीज खेलने वाली है। पाकिस्तानी टीम सभी फॉर्मेट में खेलेगी। इसमें टेस्ट और एकदिवसीय सीरीज भी शामिल है।
हालांकि टी20 टीम की घोषणा अभी हुई है और दक्षिण अफ्रीका के तूफानी विकेटकीपर बल्लेबाज को टीम की कप्तानी थमाई गई है। हेनरिक क्लासेन को दक्षिण अफ्रीकी टीम का कप्तान बनाया गया है। टी20 सीरीज का आगाज 10 दिसम्बर से होना है।

टीम में एनरिक नॉर्टजे और तबरेज़ शम्सी जैसे खिलाड़ियों की वापसी हुई है, जो इस साल जून में ICC T20 विश्व कप में खेलने के बाद वापस आए हैं। इसके अलावा जॉर्ज लिंडे एक अंतराल के बाद T20 टीम में वापसी करने में सफल रहे हैं। उन्होंने आखिरी बार जुलाई 2021 में खेला था।
उनका चयन CSA T20 चैलेंज में उनके शानदार प्रदर्शन के कारण हुआ है, जहाँ उन्होंने 178.12 की स्ट्राइक रेट से 171 रन बनाए और 18.33 की औसत से 9 विकेट झटके। दक्षिण अफ्रीका के मुख्य कोच रॉब वॉल्टर ने टी20 सीरीज के लिए चुनी गई 15 सदस्यीय टीम पर भरोसा जताया है।
दक्षिण अफ्रीका की T20I टीम में कप्तान के रूप में हेनरिक क्लासेन के अलावा ओटनील बार्टमैन, मैथ्यू ब्रीट्ज़के, डोनोवन फरेरा, रीज़ा हेंड्रिक्स, पैट्रिक क्रूगर, जॉर्ज लिंडे, क्वेना मफाका, डेविड मिलर, एनरिक नॉर्टजे, नकाबा पीटर, रयान रिकेलटन, तबरेज़ शम्सी, एंडिले सिमलेन और रासी वैन डेर डुसेन शामिल हैं।
घर में दक्षिण अफ्रीकी टीम को हाल ही में भारत के खिलाफ हार का सामना करना पड़ा था। चार मैचों की इस सीरीज में दक्षिण अफ्रीकी टीम को टीम इंडिया से 1-4 से पराजित होना पड़ा था। पाकिस्तान के खिलाफ भी चुनौती कम नहीं होने वाली है। पाकिस्तानी टीम में बाबर आज़म शामिल हैं। ज़िम्बाब्वे दौरे पर बाबर आज़म को पाक टीम में शामिल किया गया है।
दक्षिण अफ्रीकी टी20 टीम
हेनरिक क्लासेन (कप्तान), ओटनील बार्टमैन, मैथ्यू ब्रीट्ज़के, डोनोवन फरेरा, रीज़ा हेंड्रिक्स, पैट्रिक क्रूगर, जॉर्ज लिंडे, क्वेना मफाका, डेविड मिलर, एनरिक नॉर्टजे, नकाबा पीटर, रयान रिकेलटन, तबरेज़ शम्सी, एंडिले सिमलेन और रासी वैन डेर डुसेन












Click it and Unblock the Notifications