श्रेयय अय्यर को KKR की कप्तानी साैंपने पर मुख्य कोच ब्रेंडन मैकुलम ने दिया बयान
नई दिल्ली। कोलकाता नाइट राइडर्स के मुख्य कोच ब्रेंडन मैकुलम ने केकेआर के कप्तान के रूप में श्रेयस अय्यर की नियुक्ति पर खुशी व्यक्त की और कहा कि वह आगामी इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) 2022 में भारत के बल्लेबाज के साथ काम करने के लिए उत्सुक हैं।

श्रेयस अय्यर इयोन मॉर्गन की जगह लेंगे जो केकेआर द्वारा रिटेन नहीं किए जाने के बाद मेगा ऑक्शन में अनसोल्ड हो गए थे। मॉर्गन ने आईपीएल 2021 के फाइनल में केकेआर का नेतृत्व किया था, लेकिन उनका फॉर्म बताैर बल्लेबाज 2 बार के चैंपियन के लिए चिंता का कारण था। मैकुलम ने कहा, "श्रेयस अय्यर के रूप में भारत के सबसे उज्ज्वल भविष्य के कप्तान केकेआर की बागडोर संभालेंगे। मैंने दूर से श्रेयस के खेल और उनकी कप्तानी के कौशल का आनंद लिया है और अब हम चाहते हैं कि सफलता और खेल की शैली को आगे बढ़ाने के लिए उनके साथ मिलकर काम करने के लिए तत्पर रहें।"
यह भी पढ़ें- 'मुझे नहीं लगता कि कोहली खराब फाॅर्म में गुजर रहे हैं, उससे हम खुश हैं'
वहीं केकेआर के सीईओ और एमडी वेंकी मैसूर ने कहा, "हम सबसे पहले आईपीएल नीलामी में श्रेयस के लिए सफलतापूर्वक बोली लगाने और फिर उनको टीम का कप्तान घोषित कर खुश हैं। उन्होंने उच्चतम स्तर पर एक गुणवत्ता बल्लेबाज के रूप में सभी को प्रभावित किया है और हमें विश्वास है कि वह केकेआर के कप्तान के रूप में शानदार प्रदर्शन करेंगे।"
केकेआर की कप्तानी को स्वीकार करते हुए श्रेयस अय्यर ने जारी बयान में कहा, "केकेआर जैसी प्रतिष्ठित टीम की कप्तानी करने का मौका पाकर मैं बेहद सम्मानित महसूस कर रहा हूं। एक टूर्नामेंट के रूप में आईपीएल विभिन्न देशों और संस्कृतियों के सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ियों को एक साथ लाता है और मैं बहुत प्रतिभाशाली खिलाड़ियों से भरी इस महान टीम की कप्तानी करने के लिए तैयार हूं। मैं इस टीम की कप्तानी करने का मौका देने के लिए केकेआर के मालिकों, प्रबंधन और सहयोगी स्टाफ को धन्यवाद देना चाहता हूं और मुझे विश्वास है कि हम टीम के लक्ष्यों को प्राप्त करने के लिए सही तालमेल पाएंगे। जब भारतीय क्रिकेट की बात आती है तो कोलकाता और ईडन गार्डन में बहुत समृद्ध इतिहास है और मैं इस समृद्ध इतिहास में योगदान देने और अपने प्रशंसकों को एक टीम के रूप में हम पर गर्व करने के लिए उत्सुक हूं।''












Click it and Unblock the Notifications