डिविलियर्स ने कार्तिक को बताया 360 डिग्री प्लेयर, बोले- अब मैं भी खेलना चाहता हूं

नई दिल्ली। रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के लिए आईपीएल 2022 में दिनेश कार्तिक का प्रदर्शन सबको हैरान कर गया है। कार्तिक 36 साल के हैं, लेकिन उनका खेल आैर विकेटकीपिंग में जो चमक दिखती है वो किसी युवा खिलाड़ी को भी शर्म दे दे। इस सीजन में अगर किसी बल्लेबाज को लेकर सबसे ज्यादा चर्चा हो रही है तो वह कार्तिक ही हैं। कार्तिक हर मैच में टीम के लिए मैच जिताऊ पारी खेल रहे हैं। उनकी तुलना कईयों ने एबी डिविलियर्स से की है। वहीं खुद डिविलियर्स भी कार्तिक के प्रदर्शन से हैरान हैं। आरसीबी के पूर्व स्टार एबी डिविलियर्स ने कार्तिक को 360 डिग्री का खिलाड़ी बताया और टूर्नामेंट में उनके प्रदर्शन की सराहना की।
यह भी पढ़ें- कोहली का दिमाग तल ना जाए, अब लेना होगा ब्रेक, रवि शास्त्री ने कही दमदार बात

वह 360 डिग्री के अंदाज में खेलता है
हाल ही में, विराट कोहली ने भी कार्तिक की प्रशंसा की थी और कहा था कि डिविलियर्स उन्हें इस तरह से मैच खत्म करते देखकर गर्व महसूस करेंगे। कार्तिक ने फिनिशर की भूमिका पूरी तरह से निभाई है और अब तक छह मैचों में से पांच में नाबाद रहे हैं। डिविलियर्स ने कहा, ''इस समय कार्तिक जिस फॉर्म में हैं और वह पहले ही आरसीबी को 2-3 मैच अपने दम पर जितवा चुके हैं। ऐसा लगता है कि वह अपने जीवन के सबसे अच्छे दाैर में हैं। मुझे नहीं पता कि उनका ऐसा तूफानी खेल कहां से आता है क्योंकि उन्होंने बहुत ज्यादा क्रिकेट नहीं खेला है। लेकिन यार, वह अच्छी फॉर्म में दिखता है और वह 360 डिग्री के अंदाज में खेलता है।"

उसके पास बहुत अनुभव है
इसके आगे डिविलियर्स ने कहा, "वो मुझे मजबूर कर रहे हैं कि मैं भी वापस आऊं और मैं उसे देखते हुए फिर से कुछ क्रिकेट खेलना चाहता हूं। वह मुझे उत्साहित करता है, मध्यक्रम में दबाव में खेलता है और उसके पास बहुत अनुभव है और अगर वह अपनी फॉर्म को बरकरार रखता है तो यह बात तय है कि आरसीबी टीम काफी आगे जा रही है।"

मुझे लगा कि उसका करियर खत्म है
डिविलियर्स ने कहा कि वह कार्तिक के खेल से हैरान थे क्योंकि आईपीएल 2021 के बाद से उसने क्रिकेट नहीं खेला था। कार्तिक को पिछले साल विश्व कप में मौका नहीं दिया गया था क्योंकि उन्होंने खेल के साथ अपनी कमेंट्री शुरू करने का फैसला किया था। एबी ने कहा, "मैं हैरान था और मुझे इसकी उम्मीद नहीं थी। मैं इस बात को हालांकि हमेशा से जानता हूं कि वह एक बहुत ही काबिल खिलाड़ी है। साथ में वो एक मजाकिया किस्म का लड़का है। उन्हें दवाब में खेलना पसंद है और वह विकेट पर व्यस्त खिलाड़ी हैं। लेकिन उन्होंने ज्यादा क्रिकेट नहीं खेला है। पिछली बार जब मैंने उसे आईपीएल से पहले देखा था तो वह यूके में कमेंट्री कर रहे थे। वह बहुत अधिक घरेलू क्रिकेट नहीं खेल रहे थे और मुझे लगा कि उसका करियर खत्म है। लेकिन मुझे लगता है कि इरादे और ऊर्जा के साथ उन्होंने हम सभी को चौंका दिया है।"












Click it and Unblock the Notifications