Dhanashree Verma : 'दिसंबर से नहीं सोई ...',चहल की पत्नी का वीडियो देख फैंस परेशान, जानिए क्यों?

Dhanashree Verma Video Viral: भारत के स्टार प्लेयर युजवेंद्र चहल की पत्नी धनश्री वर्मा सोशल मीडिया की काफी लोकप्रिय हस्तियों में शामिल हैं, वो एक जानी-मानी कोरियोग्राफर हैं और उनके डांस वीडियो अक्सर लोगों के बीच चर्चा का विषय बनते हैं।

Dhanashree Verma

इस बार भी उनका एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है लेकिन उसे देखकर उनके चाहने वाले थोड़ा सा परेशान हो गए।

'दिसंबर से नहीं सोई हूं ब्रो...'

दरअसल धनश्री वर्मा ने इंस्टाग्राम पर एक स्टेटस लगाया था, जिसमें वो कह रही थी कि - दिसंबर से नहीं सोई हूं ..',जिसके बाद उनके फैंस को लगा कि धनश्री शायद बीमार हैं या उन्हें कोई रोग हो गया है? तो एक यूजर ने पूछा- अब क्या हुआ?

'झलक दिखला जा' के प्रोमो वीडियो में दिखीं धनश्री

लोग उनसे इस बारे में सोशल मीडिया पर प्रश्न भी कर रहे थे लेकिन धनश्री ने फिलहाल किसी को जवाब तो नहीं दिया लेकिन इस स्टेटस के बाद वो टीवी शो 'झलक दिखला जा' के वीडियो में जरूर दिखाई दी।

धनश्री के डांस पार्टनर हैं सागर पारेख

मशहूर डांस रियलिटी शो में, उनके पार्टनर टीवी एक्टर सागर पारेख हैं, जो कि 'अनुपमा' शो में अपना जलवा दिखा चुके हैं। झलक का वीडियो देखने के बाद लोग कयास लगा रहे हैं कि शायद धनश्री इस शो की वजह से काफी व्यस्त हैं और दिन-रात मेहनत कर रही हैं और इसी कारण वो दिसंबर से सोई नहीं हैं।

धनश्री सोशल मीडिया पर बहुत ज्यादा चर्चित

फिलहाल सच क्या है ये तो वो ही जानें लेकिन इसमें कोई शक नहीं कि धनश्री सोशल मीडिया पर बहुत ज्यादा चर्चित हो गई हैं।

डांस पार्टनर सागर पारेख का भी वीडियो वायरल

तो वहीं दूसरी ओर शो में उनके डांस पार्टनर सागर पारेख का भी वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें वो डांस प्रैक्टिस करते दिख रहे हैं। इस वीडियो में वो थोड़े थके हुए भी नजर आ रहे हैं। इस वीडियो का कैप्शन उन्होंने दिया है 'हसल असली है।'

टीवी शो "झलक दिखला जा 11" में ली वाइल्डकार्ड एंट्री

आपको बता दें कि धनश्री ने डांस रियलिटी टीवी शो "झलक दिखला जा 11" में वाइल्डकार्ड के रूप में एंट्री की। शो में धनश्री ने 'धूम 2' के 'क्रेजी किया रे... ' पर डांस करके सबका मन मोह लिया और इस दौरान उन्होंने अपनी और चहल की लवस्टोरी के बारे में भी बताया।

धनश्री और चहल का रिश्ता टूटने की थी अफवाह

आपको बता दें कि धनश्री और चहल को लेकर पिछले दिनों अफवाएं थी कि इनकी शादी में सब सही नहीं चल रहा है। हालांकि बाद में सारी बातें गलत ही साबित हुईं, चहल और धनश्री क्रिकेट के गलियारों के सुंदर और परफेक्ट कपल कहे जाते हैं। दोनों की तस्वीरें अक्सर वायरल होती रहती हैं। दोनों ही अपने-अपने क्षेत्र के मास्टर हैं और एक-दूसरे को ही काम्लिपेंट करते हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+