'रमज़ान के महीने में तो थोड़ी शर्म कर,' हसीन जहां पर क्यों हुई गालियों की बौछार, होली से जुड़ा मामला

Hasin Jahan: हसीन जहां के जीवन में शायद ट्रोल्स ही लिखे हुए हैं। कोई न कोई उनको सुना ही देता है। इन सब बातों से उनको ज्यादा फर्क शायद नहीं पड़ता है। कई बार वह मोहम्मद शमी को अपनी रील्स या वीडियो में टारगेट करती हैं, तो शमी के पक्ष में फैन्स उतर आते हैं।

इस बीच इस बार भी हसीन जहां को जमकर ट्रोल किया जा रहा है। उनकी बेटी के पीछे भी ट्रोल आर्मी पड़ी हैं। मामला कुछ ऐसा है कि उन्होंने एक वीडियो अपने इन्स्टाग्राम वीडियो पर पोस्ट किया है और उनके ही समुदाय के लोगों को यह पसंद नहीं आया है।

hasin jahan

हसीन जहां ने जो वीडियो पोस्ट किया है, उसमें उनकी बेटी को देखा जा सकता है और यह एक डांस वीडियो है। रमज़ान के महीने में शमी की बेटी होली के गानों पर डांस कर रही है। ऐसा लग रहा है कि यह उनकी बेटी के डांस क्लास का कोई वीडियो है।

होली के लिए पहने परिधान में हसीन जहां की बेटी डांस करती हैं और इसी को लेकर लोग भड़क भी गए हैं। हसीन जहां के ऊपर आरोप भी लगाए जा रहे हैं कि खुद की तरह बेटी को भी अब बिगाड़ दिया गया है। हालांकि कुछ लोगों ने इस वीडियो का समर्थन भी किया है।

कई लोगों ने कहा कि रमज़ान के महीने में ऐसा कर रही हो, कुछ तो शर्म करो। एक यूजर ने लिखा कि शमी भाई आप तो चले गए लेकिन बेटी को बिगड़ने के लिए छोड़ गए। रमज़ान में होली के गाने पर नाचना लोगों को अच्छा नहीं लगा और हसीन जहां के ऊपर गालियों की बौछार कर दी गई।

यहाँ मामला समुदाय को लेकर भी देखा जाने लगा कि एक मुस्लिम होकर होली सेलिब्रेशन का डांस कैसे कर सकती है। हसीन जहां ने उन सभी बातों को फ़िलहाल तो इग्नोर किया हुआ है लेकिन ट्रोल आर्मी उनके पीछे पड़ी हुई है और जमकर कोस रही हैं, इसमें उनकी बेटी तक को नहीं छोड़ा जा रहा है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+