'भारत के बिना Champions Trophy खेलने को तैयार हैं हम', पाकिस्तानी खिलाड़ी ने दी गीदड़ भभकी

Champions Trophy 2025, Hasan Ali: अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (ICC) आठ साल के बाद चैंपियंस ट्रॉफी टूर्नामेंट को फिर से शुरू करने जा रही है। साल 2017 में आखिरी बार चैंपियंस ट्रॉफी का आयोजन किया गया था। पिछली बार पाकिस्तान ने भारत को फाइनल मुकाबले में हराया था। साल 2025 में होने वाला चैंपियंस ट्रॉफी टूर्नामेंट पाकिस्तान द्वारा आयोजित किया जाएगा। ऐसे में यह सवाल उठता है कि क्या भारतीय क्रिकेट टीम इस टूर्नामेंट को खेलने के लिए पाकिस्तान जाएगी।

हसन अली का चौंकाने वाला बयान

पाकिस्तान के तेज गेंदबाज हसन अली ने भारत के आने को लेकर एक चौंकाने वाला बयान दिया है। एक स्थानीय चैनल से बात करते हुए उन्होंने कहा कि अगर हम खेलने के लिए भारत जा सकते हैं, तो उन्हें भी पाकिस्तान आना चाहिए। उन्होंने इस बात पर जोर दिया कि खेलों को राजनीति से अलग रखा जाना चाहिए और कहा कि कई भारतीय खिलाड़ियों ने पाकिस्तान में खेलने की इच्छा जताई है।

Hasan Ali 1

भारतीय खिलाड़ी आना चाहते हैं पाकिस्तान

अली ने आगे बताया कि इस मामले में फैसला आखिरकार संबंधित बोर्ड और देशों को लेना है। उन्होंने कहा कि कई लोगों ने कई बार कहा है कि खेलों को राजनीति से दूर रखा जाना चाहिए। लेकिन अगर आप इसे अलग तरीके से देखें तो कई भारतीय खिलाड़ियों ने भी कहा है कि वे पाकिस्तान में खेलना चाहते हैं। इसका मतलब यह नहीं है कि टीम पाकिस्तान नहीं आना चाहती। वे आना चाहते हैं, लेकिन उनकी अपनी नीतियां, देश और बोर्ड हैं जो इस मामले पर फैसला लेंगे।

भारत के बिना Champions Trophy खेलने को तैयार हैं हम

हसन अली ने कहा है कि चैंपियंस ट्रॉफी का आयोजन पाकिस्तान में होना है तो यहीं होकर रहेगा। भारत के बिना भी टूर्नामेंट का आयोजन किया जा सकता है। उन्होंने कहा कि अगर भारतीय टीम पाकिस्तान नहीं आएगी तो हम उनके बिना ही खेलने को तैयार हैं। लेकिन चैंपियंस ट्रॉफी पाकिस्तान में ही खेली जाएगी।

पाकिस्तान के लिए जरूरी चैंपियंस ट्रॉफी

वहीं पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (पीसीबी) ने कहा कि चैंपियंस ट्रॉफी पाकिस्तान में तय कार्यक्रम के अनुसार ही होगी। उन्होंने कहा कि अगर भारत नहीं आना चाहता है, तो हम उनके बिना खेलेंगे। चैंपियंस ट्रॉफी 2025 का आयोजन तीन शहरों: लाहौर, कराची और रावलपिंडी में किया जाएगा। 1996 के विश्व कप के बाद से पाकिस्तान में आईसीसी का कोई भी इवेंट्स नहीं खेला गया है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+