अब मज़ा आएगा ना बीड़ू, गौतम गंभीर के सपोर्ट में भारतीय खिलाड़ी, दोगला कहने वाले मनोज तिवारी की लगाई क्लास

बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी में भारतीय टीम की करारी हार के बाद गौतम गंभीर की आलोचना हो रही है। भारतीय टीम से खेल चुके मनोज तिवारी ने कुछ बातें कही थी। गौतम गंभीर को उन्होंने दोगला इंसान तक कह दिया था। उन्होंने गौतम गंभीर के ऊपर कुछ आरोप भी लगाये थे।

अब गौतम गंभीर के समर्थन में एक भारतीय खिलाड़ी आया है। यह युवा खिलाड़ी हाल ही में ऑस्ट्रेलिया दौरे पर टीम इंडिया के लिए डेब्यू करने में सफल रहा था। इस खिलाड़ी ने मनोज तिवारी को करारा जवाब दिया और गौतम गंभीर का पूरा पक्ष लिया।

gautam gambhir

दरअसल हर्षित राणा ने गौतम गंभीर का समर्थन किया और मनोज तिवारी को जवाब दे डाला। अपने इन्स्टाग्राम पर एक स्टोरी पोस्ट करते हुए हर्षित राणा ने लिखा कि व्यक्तितग असुरक्षा के कारण किसी की आलोचना करना ठीक नहीं है। गौती भाई ऐसे इंसान हैं, जो खुद से ज्यादा अन्य लोगों के बारे में सोचते हैं।

गौतम गंभीर के पक्ष में लिखी बातें

राणा ने आगे लिखा कि जब कोई खिलाड़ी डाउन होता है, तो वह उनको बैक करते हैं और सफलता मिलने पर उनको लाइमलाईट में लाते हैं। उन्होंने कई मौकों पर ऐसा किया है। किस तरह गेम को अपने पक्ष में करना है, इसका ज्ञान गौती भाई के पास बहुत है।

गौतम गंभीर को करीब से देखा

गौरतलब है कि हर्षित राणा को गौतम गंभीर की कोचिंग में खेलने का मौका मिला है। वह आईपीएल में केकेआर के लिए खेले हैं और टाइटल जीतने वाली टीम में थे। इसके अलावा ऑस्ट्रेलिया में उनको टीम इंडिया से खेलने का मौका मिला। पर्थ और एडिलेड टेस्ट मैच में हर्षित राणा खेले थे।

मनोज तिवारी ने क्या कहा

मनोज तिवारी ने कहा था कि गौतम गंभीर जो कहते हैं, वह करते हैं नहीं और दोगले हैं। इसके अलावा उन्होंने यह भी कहा कि गेंदबाजी कोच भी उन्होंने अपनी पसंद का इसलिए रखा ताकि वह उनकी बात मानता रहे। इसके अलावा रोहित शर्मा और गौतम गंभीर के बीच चीजें ठीक नहीं होने की बात भी उन्होंने कही।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+