हर्षा भोगले ने चुनी टी20 क्रिकेट की ऑल टाइम बेस्ट प्लेइंग इलेवन, सिर्फ एक इंडियन प्लेयर को मिली जगह

Harsha Bhogle All time best Playing XI टी20 विश्व कप में भारत के पहले मुकाबले से पहले क्रिकेट की दुनिया के तमाम एक्सपर्ट अलग-अलग तरह की भविष्यवाणी कर रहे हैं। ऐसे में क्रिकेट की दुनिया के सबसे प्रमुख चेहरों में से एक हर्षा भोगले ने टी20 क्रिकेट की ऑल टाइम बेस्ट प्लेइंग इलेवन का चयन किया है। भारतीय कॉमेंटेटर हर्षा भोगले की इस प्लेइंग इलेवन में सिर्फ एक भारतीय खिलाड़ी को जगह मिली है और उस खिलाड़ी का नाम है पूर्व भारतीय कप्तान विराट कोहली का, जो अभी ऑस्ट्रेलिया में टी20 विश्व कप के लिए भारतीय टीम का हिस्सा हैं।

Harsho Bhogle

धोनी और डिविलियर्स का नहीं है नाम

क्रिकबज से बात करते हुए हर्षा भोगले ने अपनी ऑल टाइम टी20 विश्व कप टीम चुनी है। हर्षा भोगले ने अपनी इस टीम में भारत से सिर्फ विराट कोहली की जगह दी है। हैरानी वाली बात यह है कि हर्षा की इस टीम में महेंद्र सिंह धोनी और एबी डिविलियर्स जैसे खिलाड़ियों का नाम नहीं है। हर्षा की इस प्लेइंग इलेवन में 6 बल्लेबाज विकल्प और सात गेंदबाज और दो ऑलराउंडर को चुना है। इसके अलावा टीम में यूनिवर्स बॉस क्रिस गेल का नाम भी है।

पाकिस्तान के भी खिलाड़ी हैं इस प्लेइंग इलेवन में

आपको बता दें कि हर्षा भोगले की प्लेइंग इलेवन में क्रिस गेल के अलावा टी20 क्रिकेट के विस्फोटक बल्लेबाज जोस बटलर भी हैं। हर्षा ने इन खिलाड़ियों के अलावा पाकिस्तान के पूर्व ऑलराउंडर शाहिद अफरीदी को भी शामिल किया है। ऑस्ट्रेलिया के माइक हसी और शेन वॉटसन भी इस टीम में हैं। वहीं गेंदबाजों में श्रीलंका के लसिथ मलिंगा, न्यूजीलैंड के ट्रेंट बोल्ट और पाकिस्तान के उमर गुल भी शामिल हैं।

हर्षा भोगले की ऑल टाइम टी20 क्रिकेट की प्लेइंग इलेवन

क्रिस गेल, जोस बटलर, विराट कोहली, केविन पीटरसन, माइकल हसी, शेन वॉटसन, शाहिद अफरीदी, उमर गुल, ट्रेंट बोल्ट, लसिथ मलिंगा, सैमुअल बद्री

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+