हर्षा भोगले ने चुने दो खिलाड़ी, जो नई IPL टीम में आकर मचा रहे हैं धमाल

नई दिल्ली। आईपीएल सीजन-15 में दुनिया भर से क्रिकेटर्स खुद का नाम चमकाने के लिए जोरदार प्रदर्शन करने की कोशिश में जुटे हुए हैं। सीजन-15 के लिए जब दो दिन मेगा नीलामी चली थी तो टीमें काफी बदल गईं। कई बड़े खिलाड़ियों को आईपीएल नीलामी के दौरान अपनी पुरानी फ्रेंचाइजी द्वारा या तो बरकरार नहीं रखा गया था या फिर रिटेन किया गया था। नतीजतन, कई खिलाड़ियों को नई टीम में शामिल होने का माैका मिला। इस बीच हर्षा भोगले ने उन दो अपने फेवरेट खिलाड़ियों के नाम बताए जो पुरानी टीम का साथ छोड़ नई टीम में शामिल होकर धमाल मचा रहे हैं।
जी हां, भोगले के मुताबिक तेज गेंदबाज उमेश यादव और विकेटकीपर-बल्लेबाज दिनेश कार्तिक अपनी नई टीम के लिए बेहतरीन काम कर रहे हैं। उमेश और कार्तिक दोनों ही अपनी-अपनी टीमों के लिए बहुत अच्छा प्रदर्शन कर रहे हैं और इस सीजन में अब तक अपनी टीम की सफलता के प्रमुख कारणों में से एक हैं।
यह भी पढ़ें- IPL 2013 में चहल को साथी खिलाड़ी ने 15वीं मंजिल से लटका दिया था, सनसनीखेज खुलासे से मचा हड़कंप

इन दोनों से खुश हैं भोगले
एक टॉक शो के दौरान, जब उनसे उन खिलाड़ियों के बारे में पूछा गया जो अपनी नई टीम में सबसे अधिक फायदेमंद दिखे, तो हर्षा भोगले ने कार्तिक और उमेश को अपनी दो पसंद के रूप में चुना। भोगले ने क्रिकबज से बात करते हुए कहा, "मेरे पास दो नाम हैं, निश्चित रूप से पहला नाम दिनेश कार्तिक है जो आरसीबी में वापस आ गया है और वह मैच ऐसे खत्म कर रहा है जैसे मानो वह किसी दूसरी टीम में नहीं गया है और दूसरा नाम केकेआर में उमेश यादव है। मुझे पता है कि वह केकेआर में गया है, वापस आया है और आईपीएल क्रिकेट में यही चीज है, लेकिन उमेश यादव और दिनेश कार्तिक, मैं इन दो खिलाड़ियों से बहुत खुश हूं।"

कोलकाता के लिए उमेश पहले भी खेल चुके हैं
बता दें कि उमेश को 2010 में दिल्ली डेयरडेविल्स ने साइन किया था और चार सीजन के लिए फ्रैंचाइजी के लिए खेले। फिर 2014 सीजन से पहले, उमेश को कोलकाता नाइट राइडर्स ने खरीदा था। उन्होंने 2018 में रिलीज होने से पहले कोलकाता के लिए चार सीजन खेले थे। फरवरी 2022 में, उन्हें फिर नीलामी में कोलकाता द्वारा खरीदा गया था। उन्होंने पंजाब किंग्स के खिलाफ 4 विकेट लेकर अपने आईपीएल करियर का सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन दिया। उमेश को कोलकाता ने उनके 2 करोड़ के बेस प्राइस के आधाक पर खरीदा है।

आरसीबी के लिए अच्छा खेल रहे हैं
इसी तरह, दो बार की चैंपियन कोलकाता नाइट राइडर्स का हिस्सा रहे कार्तिक को मेगा नीलामी से पहले फ्रेंचाइजी द्वारा रिलीज कर दिया गया था। दाएं हाथ के इस बल्लेबाज को आरसीबी ने 5.50 करोड़ रुपए की कीमत पर खरीदा था। नीचे क्रम में बल्लेबाजी करते हुए कार्तिक इस सीजन में अपनी फ्रेंचाइजी के लिए बहुत अच्छा खेल रहे हैं।












Click it and Unblock the Notifications