Harry Brook: एशेज में धमाल मचा रहे हैरी ब्रूक क्यों हैं IPL में बैन? कारण जानकर हो जाएंगे हैरान
Harry Brook: क्रिकेट की दुनिया में इस समय अगर किसी बल्लेबाज के नाम की गूंज है, तो वो हैं इंग्लैंड के हैरी ब्रूक। ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ जारी एशेज सीरीज 2025-26 में ब्रूक अपने बल्ले से तबाही मचा रहे हैं। सिडनी टेस्ट (SCG) में उनकी शानदार बैटिंग ने उन्हें दुनिया के सबसे खतरनाक बल्लेबाजों की लिस्ट में खड़ा कर दिया है।
हैरानी की बात यह है कि जहाँ पूरी दुनिया उनकी दीवानी है, वहीं भारतीय सरजमीं पर होने वाले IPL 2026 में वह खेलते नजर नहीं आएंगे। सवाल यह है कि इतना धाकड़ बल्लेबाज होने के बावजूद इस क्रिकेटर को आईपीएल में शामिल क्यों नहीं किया गया?

क्यों IPL नहीं खेल रहे Harry Brook
दरअसल, बीसीसीआई (BCCI) ने इस इंग्लिश बल्लेबाज पर 2 साल का कड़ा प्रतिबंध लगाया हुआ है। हैरी ब्रूक के बैन की कहानी शुरू होती है साल 2025 की नीलामी से। दिल्ली कैपिटल्स (DC) ने उन पर भरोसा जताते हुए ₹6.25 करोड़ की बड़ी बोली लगाकर उन्हें अपनी टीम में शामिल किया था।
प्रशंसकों को उम्मीद थी कि ब्रूक ऋषभ पंत के साथ मिलकर विपक्षी गेंदबाजों के पसीने छुड़ाएंगे। टूर्नामेंट शुरू होने से कुछ ही दिन पहले ब्रूक ने एक चौंकाने वाला फैसला लिया। उन्होंने व्यक्तिगत कारणों और इंग्लैंड क्रिकेट की प्राथमिकताओं का हवाला देते हुए आईपीएल से अपना नाम वापस ले लिया।
Harry Brook पर चला BCCI का हथौड़ा
बीसीसीआई पिछले कुछ सालों से विदेशी खिलाड़ियों के ऐन वक्त पर नाम वापस लेने की आदत से परेशान थी। इससे फ्रैंचाइजी का पूरा गणित और ऑक्शन की रणनीति बिगड़ जाती थी। इसी को रोकने के लिए बोर्ड ने एक नया और सख्त नियम बनाया। नियम के अनुसार यदि कोई विदेशी खिलाड़ी नीलामी में बिकने के बाद बिना किसी मेडिकल इमरजेंसी (चोट) के टूर्नामेंट से नाम वापस लेता है, तो उसे अगले दो सीजन के लिए आईपीएल और ऑक्शन से बैन कर दिया जाएगा।
BCCI ने ऐसी घटनाएं रोकने के लिए उठाया कदम
हैरी ब्रूक ने साल 2023 के आईपीएल में हिस्सा लिया था। इसके बाद उनको दिल्ली कैपिटल्स ने खरीदा था लेकिन उन्होंने खेलने से इनकार कर दिया। इस तरह की प्रैक्टिस रोकने के लिए बीसीसीआई ने कड़ा कदम उठाया और ब्रूक को बैन कर दिया।












Click it and Unblock the Notifications