IND vs AUS: पूजा वस्त्राकर खराब तबियत के कारण प्लेइंग इलेवन से बाहर, हरमनप्रीत उतरीं मैदान पर
महिला टी20 विश्व कप के पहले सेमीफाइनल में भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच मुकाबला है। टीम इंडिया की प्लेइंग इलेवन में आज तीन बदलाव हुए हैं।

आईसीसी महिला टी20 विश्व कप में आज भारतीय टीम टूर्नामेंट के पहले सेमीफाइनल में ऑस्ट्रेलिया से भिड़ रही है। ऑस्ट्रेलिया ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला किया है। मैच से पहले यह अटकलें लग रही थीं कि भारतीय कप्तान हरमनप्रीत कौर आज का मैच नहीं खेलेंगी। साथ ही ऑलराउंडर पूजा वस्त्राकर भी बाहर रहेंगी, लेकिन आपको बता दें कि हरमनप्रीत कौर ही टीम की कप्तानी कर रही हैं। हालांकि पूजा वस्त्राकर खराब तबियत के कारण आज का मैच नहीं खेल रही हैं। उनकी जगह स्नेह राणा को टीम में शामिल किया गया है। इसके अलावा टीम में दो बदलाव और हुए हैं। देविका वैद्य की जगह यस्तिका भाटिया और राजेश्वरी गायकवाड़ की जगह राधा यादव को प्लेइंग 11 में शामिल किया गया है।
आपको बता दें कि मैच से पहले यह अटकलें लग रही थीं कि भारतीय कप्तान हरमनप्रीत कौर और टीम की ऑलराउंडर पूजा वस्त्राकर अहम मुकाबले में नहीं खेलेंगी। दरअसल, ऐसी खबरें आई थीं कि हरमनप्रीत कौर और पूजा वस्त्राकर दोनों ही प्लेयर बीमार हैं और मैच की पूर्व संध्या पर उन्हें अस्पताल में भी भर्ती कराया गया था, जिसके बाद उन्हें छुट्टी दे दी गई थी।
टीम मैनेजमेंट जल्दबाजी में नहीं है
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, सेमीफाइनल मैच की तैयारी के दौरान बुधवार को हरमनप्रीत कौर और पूजा वस्त्राकर ने नेट में जमकर पसीना बहाया था, लेकिन केपटाउन में यह दोनों प्लेयर टीम के साथ प्रैक्टिस करती हुई नहीं दिखीं।












Click it and Unblock the Notifications