Haris Rauf Marriage: अपनी क्लासमेट से निकाह करने जा रहे हैं क्रिकेटर हारिस रऊफ, जानिए कब है शादी?

पाकिस्तानी मीडिया ने दावा किया है कि हारिस रऊफ अभी सिर्फ निकाह कर रहे हैं और विदाई अगले साल होगी लेकिन शादी के बारे में कोई अधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है।

Haris Rauf Marriage

Haris Rauf Marriage: भारतीय क्रिकेट प्रेमी बेसब्री से केएल राहुल की शादी का इंतजार कर रहे हैं लेकिन उनकी शादी का ऐलान हो ही नहीं रहा कि वहीं सरहद पार पाकिस्तान से दिग्गज क्रिकेटर हारिस रऊफ मियां के निकाह की खबर आ गई है, जी हां आपने सही सुना हारिस रऊफ इसी महीने की 26 तारीख को अपनी क्लासमेट के साथ शादी करने जा रहे हैं। पाकिस्तानी मीडिया ने दावा किया है कि हारिस के घर पर शादी की रस्में शुरू भी हो गई हैं तो वहीं उनके इस्लामाबाद वाले घर में फैमिली मेंबर्स और दोस्तों का जमावड़ा भी लग गया है।

अधिकारिक पुष्टि नहीं

अधिकारिक पुष्टि नहीं

कहा जा रहा है कि हारिस रऊफ अभी सिर्फ निकाह कर रहे हैं और विदाई अगले साल होगी लेकिन शादी और लड़की के बारे में क्रिकेटर या उनके परिवार की ओर से इस बारे में कोई अधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है।

Recommended Video

    Pak vs Eng: Pakistan की शर्मनाक हार के बाद Indian fans ने किया Troll | वनइंडिया हिंदी *Cricket
    'जिसकी मुझमें दिलचस्पी हो ना कि मेरे क्रिकेट में'

    'जिसकी मुझमें दिलचस्पी हो ना कि मेरे क्रिकेट में'

    वैसे आपको बता दें कि 29 वर्षीय स्टार गेदंबाज ने कुछ वक्त पहले एक टीवी शो में अपनी शादी को लेकर इशारा जरूर किया था। जब उनसे शादी को लेकर सवाल किया गया था तो उन्होंने कहा था कि 'शादी मैं ऐसी लड़की से करना चाहता हूं, जिसकी मुझमें दिलचस्पी हो ना कि मेरे क्रिकेट में।'

     पाकिस्तान के स्टार क्रिकेटरों में से एक

    पाकिस्तान के स्टार क्रिकेटरों में से एक

    तब से ही ये चर्चा गर्म थी कि उनकी लाइफ में कोई ना कोई जरूर है। फिलहाल उनकी शादी की खबरों से पाकिस्तानी मीडिया पटा पड़ा है। अब सबको उनकी प्रतिक्रिया का इंतजार है। मालूम हो कि अपने रऊफ इंग्लैंड के खिलाफ अपने पहले टेस्ट मैच के दौरान ही चोटिल होने की वजह से टीम से बाहर हो गए थे। वो इस वक्त पाकिस्तान के स्टार क्रिकेटरों में से एक हैं। वो पाकिस्तानी टीम के तीनों फार्मेट के हिस्सा हैं।

    बांग्लादेश के खिलाफ डेब्यू

    बांग्लादेश के खिलाफ डेब्यू

    उन्होंने 2020 में बांग्लादेश के खिलाफ टी20ई घरेलू श्रृंखला के लिए पाकिस्तान टीम में शामिल होकर अपने अंतरराष्ट्रीय करियर की शुरुआत की। उसी वर्ष के दौरान, जिम्बाब्वे के खिलाफ पहले मैच के लिए राउफ को एकदिवसीय टीम में शामिल किया गया था।

    टी20 विश्व कप 2022 में शानदार प्रदर्शन

    टी20 विश्व कप 2022 में उनका प्रदर्शन बेहद ही शानदार था। उनके दमखम के बदौलत ही पाकिस्तान टीम फाइनल तक पहुंची थी, हालांकि उसे फाइनल में हार का सामना करना पड़ा था, घर पहुंचने पर हारिस रऊफ का शानदार स्वागत हुआ था।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+