IND vs BAN: हार्दिक पांड्या ने विराट कोहली को पछाड़ा, टी20 में बनाया एक अनोखा रिकॉर्ड
IND vs BAN: बांग्लादेश के खिलाफ रविवार को ग्वालियर में खेले गए पहले टी20 मुकाबले में भारतीय टीम ने आसान जीत दर्ज कर ली। टीम इंडियन ने अपनी गेंदबाजी से धमाल मचा दिया। इसके बाद बल्लेबाजों ने भी अपना काम बखूबी किया और मेहमान टीम को पराजित कर दिया।
भारतीय टीम ने तीन मैचों की सीरीज में लीड हासिल कर ली है। हार्दिक पांड्या के बल्ले से तूफानी बैटिंग देखने को मिली। क्रीज पर आने के बाद हार्दिक पांड्या ने गेंदबाजों की धज्जियाँ उड़ाने का काम किया और एक अनोखा रिकॉर्ड भी अपने नाम कर लिया।

पांड्या ने छक्का जड़ते हुए मैच समाप्त कर दिया और भारत के लिए छक्का जड़कर सबसे ज्यादा बार मैच खत्म करने वाले खिलाड़ी बन गए। इस मामले में हार्दिक पांड्या ने अपने साथी खिलाड़ी विराट कोहली को पीछे छोड़ दिया। हालांकि कोहली अब टी20 से रिटायर हो गए हैं।
हार्दिक पांड्या ने पांचवीं बार छक्के से टी20 मुकाबला समाप्त किया है। विराट कोहली ने चार बार ऐसा किया है। इस लिस्ट में ऋषभ पंत और महेंद्र सिंह धोनी का नाम भी शामिल है। धोनी ने तीन बार छक्के से मुकाबला समाप्त किया है, पंत ने भी तीन बार ही मैच खत्म किया है।
टॉस हारकर पहले बैटिंग करते हुए बांग्लादेश की टीम बैटिंग में पिछड़ गई और महज 127 रनों के कुल स्कोर पर आउट हो गई। अर्शदीप सिंह और वरुण चक्रव्रती ने मिलकर 3-3 विकेट अपने नाम किये। जवाब में खेलते हुए भारत ने 7 विकेट से मैच जीता। पांड्या ने 16 गेंदों में नाबाद 39 रन बनाए।












Click it and Unblock the Notifications