RCB को हराकर हार्दिक पांड्या ने बताई अपनी टीम की खूबी, नहीं है कोई चिंता
नई दिल्ली। इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) 2022 के 43वें मुकाबले में गुजरात टाइटंस ने राॅयल चैलेंजर्स बेंगलुरू (आरसीबी) को 6 विकेट से हरा दिया है। यह गुजरात की 9 मैचों में 8वीं जीत रही है और वह 16 अंकों के साथ प्लेऑफ में जाने का रास्ता साफ कर चुकी है। जीत हासिल करने के बाद गुजरात के कप्तान हार्दिक पांड्या ने टीम की वो खूब बताई जिसके चलते वे रोमांचक मोड़ पर भी मुकाबले जीत रहे हैं।

मैच समाप्ति के बाद जब उनके पूछा गया कि हर खिलाड़ी रह बना रहा। टीम की खूबी क्या है? जवाब देते हुए हार्दिक ने कहा, ''यही इस टीम की खूबी है (हर बल्लेबाज का चलना), खिलाड़ियों का आना और यह दिखाना कि वे मुश्किल स्थितियों में क्या कर सकते हैं वो एक आदत बन गई है। हमारी पूरी टीम हमेशा ऐसा करने के लिए सभी खिलाड़ियों का समर्थन करती है, हमें बार-बार मुश्किलों से पार पाना है।''
यह भी पढ़ें- IPL 2022 : रविंद्र जडेजा ने बीच में छोड़ी कप्तानी, अब ये बना CSK का कप्तान
साथ ही हार्दिक ने डेविड मिलर, राहुल तेवतिया व राशिद खान की भी तारीफ की, जिन्होंने मध्यक्रम को मजबूत रखा हुआ है। पांड्या ने कहा, ''उनका जो आत्मविश्वास का लेवल है हम उसकी प्रशंसा करते हैं। आत्मविश्वास उनके पास है, यह सुनिश्चित करते हुए कि वे खेल खत्म कर सकते हैं। सच कहूं तो, जिस कंडीशन में हम खेलने की बात करते हैं वो दिन के अंत में अलग हो जाती है। यह आपके ऊपर है कि हम सुधार करें, यही हम चाहते हैं। राहुल तेवतिया के साथ मेरी बहुत सारी बातचीत हुई है। उनका आत्मविश्वास देखने के लायक है जिस तरीके से वह मैच को खत्म कर सकते हैं, तो आपको सुपर कूल होने की जरूरत है। इससे आपको लगता है कि 7, 8 या 9 नंबर वाले खिलाड़ी भी आपको जीत दिला सकते हैं। यह जीत गुजरात के लोगों को समर्पित है, क्योंकि कल गुजरात दिवस है, आपने हमें जो प्यार और शुभकामनाएं दी हैं, उसके लिए धन्यवाद। जैसा कि मैंने महाराष्ट्र में बहुत खेला है, महाराष्ट्र दिवस की भी शुभकामनाएं।''

वहीं मैच की बात करें तो आरसीबी के कप्तान फाफ डु प्लेसिस ने टॉस जीतकर बल्लेबाजी करने का फैसला किया। उनके इस फैसले को गुजरात टाइटंस के गेंदबाजों ने गलत साबित किया। बल्लेबाजी करते हुए बैंगलोर ने निर्धारित 20 ओवर में 6 विकेट खोकर 170 रन बनाए। जवाब में गुजरात ने बेंगलुरु के 171 रन के लक्ष्य को 19.3 ओवर में 4 विकेट खोकर पूरा कर लिया।












Click it and Unblock the Notifications