IPL 2022 : रविंद्र जडेजा ने बीच में छोड़ी कप्तानी, अब ये बना CSK का कप्तान

Ravindra Jadeja

नई दिल्ली। इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) 2022 में अभी लीग मुकाबले जारी हैं, लेकिन इस बीच गत चैंपियन चेन्नई सुपर किंग्स की ओर से बड़ी खबर सामने आई है। दरअसल, सीजन की खराब शुरुआत के बाद रविंद्र जडेजा ने बीच में ही कप्तानी छोड़ने का फैसला किया है और महेंद्र सिंह धोनी को फिर से चेन्नई सुपर किंग्स की कप्तानी साैंप दी गई है। जडेजा ने अपने खेल पर अधिक ध्यान देने के लिए यह फैसला किया है।

यह भी पढ़ें- सुनील गावस्कर बोले- वो रोहित की याद दिलाता है, जीत सकता है IPL ट्राॅफी

अभी तक जीते हैं सिर्फ 2 मैच

अभी तक जीते हैं सिर्फ 2 मैच

सीएसके ने बयान जारी करते हुए लिखा, "एमएस धोनी ने बड़े हित में सीएसके की कप्तानी करना और जडेजा को अपने खेल पर ध्यान केंद्रित करने की अनुमति देना स्वीकार किया है।" चेन्नई की इस सीजन में खराब शुरूआत रही है। टीम ने अभी तक खेले 8 मैचों में सिर्फ 2 मैच जीते हैं। अंतिम चार में जगह बनाना मुश्किल हो गया है। टीम को अपने बचे 6 लीग मैच जीतने होंगे। उन्हें एक हार बाहर का रास्ता दिखा सकती है।

सीजन शुरू होने से पहले धोनी ने छोड़ी थी कप्तानी

सीजन शुरू होने से पहले धोनी ने छोड़ी थी कप्तानी

इससे पहले सीजन शुरू होने से पहले धोनी ने खुद कप्तानी छोड़ते हुए जडेजा को कमान साैंपने का फैसला किया था। नीलामी में भी चेन्नई ने कुछ पुराने खिलाड़ी फिर अपने साथ जोड़े थे, लेकिन जडेजा की कप्तानी में टीम का प्रदर्शन ठीक नहीं रहा। टीम गेंदबाजी में भी पहले जैसी मजबूत नहीं दिखी तो बल्लेबाजी क्रम भी लड़खड़ाता दिखा।

खुद भी कर रहे संघर्ष

खुद भी कर रहे संघर्ष

इसके अलावा जडेजा पर कप्तानी का दवाब भी साफ दिखा है। जडेजा बल्ले से रन नहीं बना पा रहे हैं। उन्होंने अभी तक खेले 8 मैचों में 92 गेंदों में 121.7 की स्ट्राइक रेट से सिर्फ 112 रन बनाए, जबकि आठ पारियों में 8.19 की इकॉनमी रेट से सिर्फ पांच विकेट लिए। चेन्नई इस सीजन में अपना नौवां मैच रविवार को सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ पुणे के महाराष्ट्र क्रिकेट एसोसिएशन स्टेडियम में खेलेगी। अगर चेन्नई यह मैच हार जाती है तो फिर प्लेऑफ का रास्ता बहुत कठिन हो जाएगा। प्लेऑफ में जाने के लिए चेन्नई को हार से बचना होगा।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+