Hardik Pandya: 'तुम मुझे आगे बढ़ाते हो', बेटे से दूरी सह नहीं पा रहा क्रिकेटर, Bday पर शेयर किया इमोशनल Video
Hardik Pandya Sons Birthday: आज भारत के स्टार प्लेयर हार्दिक पांड्या के बेटे अगस्त्य का जन्मदिन है लेकिन आज उनका लाडला उनके साथ नहीं है क्योंकि क्रिकेट और उनकी पत्नी नताशा स्टेनकोविक अलग हो गए हैं और इसी वजह से अगस्त्य अपनी मां के साथ सर्बिया में हैं।
अपने बेटे के बर्थडे पर पांड्या उन्हें काफी मिस कर रहे हैं और इसी वजह से उन्होंने एक इमोशनल पोस्ट भी शेयर की है।अपनी पोस्ट में उन्होंने एक वीडियो रील शेयर किया है, जिसमें वो अपने बेटे संग खुशनुमा पल व्यतीत करते दिख रहे हैं।

उन्होंने अपनी पोस्ट में लिखा है कि ' तुम मुझे हर दिन आगे बढ़ने में मदद करते हो! हैुप्पी बर्थडे टू माई पार्टनर इन क्राइम , मेरे अगु को जन्मदिन की शुभकामनाएं ❤️ मैं तुमसे शब्दों से परे बहुत ज्यादा प्यार करता हूँ 🥰🥰🥰
18 जुलाई को पांड्या ने किया था नताशा से अलग होने का ऐलान
पांड्या की ये पोस्ट बताती है कि वो अपने बेटे को कितना मिस कर रहे हैं। मालूम हो कि बीते 18 जुलाई 2024 को सोशल मीडिया के जरिए लोगों को ये बता दिया है कि वह अपनी पत्नी नताशा स्टेनकोविक से अलग हो गए हैं, दोनों ने अलग होने का फैसला मिलकर लिया है। मालूम हो कि पांड्या ने ऐलान टी20 वर्ल्डकप टूर्नामेंट से इंडिया वापस लौटने के बाद किया था।
पांड्या और नताशा के अलग होने की खबरों ने पकड़ा था जोर
गौरतलब है टी20 विश्वकप की जीत में अहम रोल निभाने वाले हार्दिक पांड्या और नताशा के अलग होने की खबरें काफी लंबे वक्त से आ रही थीं लेकिन दोनों में से किसी ने भी इसकी अधिकारिक पुष्टि नहीं की थी।
एक नाईट क्लब से शुरू हुई थी हार्दिक-नताशा की प्रेम कहानी
मालूम हो कि हार्दिक-नताशा की प्रेम कहानी एक नाईट क्लब से शुरू हुई थी। 1 जनवरी 2020 को पांड्या ने डांसर और अभिनेत्री नताशा स्टेनकोविक से सगाई करके अपना रिश्ता कन्फर्म किया था।
पांड्या ने उदयपुर में शाही अंदाज में दोबारा की थी शादी
30 जुलाई 2020 को उनके पहले बच्चे अगस्त्य पांड्या का जन्म हुआ था लेकिन 14 फरवरी 2023 को, इस जोड़े ने उदयपुर में शाही अंदाज में दोबारा से शादी रचाई थी। ये शादी काफी चर्चा में रही थी लेकिन इसके एक साल के बाद ही दोनों के रिश्ते में खटास आ गई और आज दोनों साथ नहीं है।
'बेटे से दूर रहने का दर्द क्या होता है...'
पांड्या की पोस्ट वायरल हो रही है और उनके फैंस इस पर रिएक्शन भी दे रहे हैं। एक यूजर ने लिखा है कि एक हार्दिक ही समझ सकता है कि 'बेटे से दूर रहने का दर्द क्या होता है?, तो एक ने लिखा कि 'नताशा ये तुमने अच्छा नहीं किया।' फिलहाल प्रतिक्रियाओं का दौर जारी है और लोग पांड्या के प्रति अपनी हमदर्दी जता रहे हैं।












Click it and Unblock the Notifications