हार्दिक पांड्या भारतीय टीम का कप्तान बनने की दौड़ में सबसे आगे, BCCI के अधिकारी का बयान

रोहित शर्मा वनडे वर्ल्ड कप में टीम इंडिया के कप्तान रहेंगे, आने वाले समय के लिए बीसीसीआई कुछ अलग योजना के साथ आ सकती है।

Rohit and Pandya

Hardik Pandya the best option to be captain: भारतीय टीम ने इस साल की शुरुआत T20 सीरीज में श्रीलंका को हराने के साथ की। श्रीलंका को हराने के बाद भारतीय टीम एक और T20 सीरीज न्यूजीलैंड के खिलाफ खेलेगी। कीवी टीम के खिलाफ वनडे सीरीज समाप्त होने के बाद सबसे छोटे प्रारूप में सीरीज की शुरुआत होगी। भारतीय टीम में सबसे छोटे प्रारूप के लिए हार्दिक पांड्या को कप्तान बनाया गया और आने वाले समय में उनको स्थाई रूप से इस प्रारूप के लिए कप्तानी दी जा सकती है। रोहित शर्मा के बाद इस जिम्मेदारी के लिए हार्दिक पांड्या का नाम सबसे आगे चल रहा है। वनडे में भी पांड्या को कोई आने वाले समय में जिम्मेदारी मिलते हुए देखा जा सकता है।

रोहित के बाद पांड्या हो सकते हैं कप्तान

रोहित के बाद पांड्या हो सकते हैं कप्तान

क्रिकेट नेक्स्ट की रिपोर्ट के अनुसार बीसीसीआई के एक सीनियर अधिकारी का कहना है कि इस साल वर्ल्ड कप में रोहित शर्मा टीम को लीड करेंगे लेकिन इसके बाद के लिए हमें योजना बनानी पड़ेगी। हम कुछ होने का इंतजार नहीं कर सकते। अगर 2023 वनडे वर्ल्ड कप के बाद रोहित शर्मा आपने कप्तानी छोड़ने के बारे में कहते हैं तो उसके लिए हमको पहले से ही किसी योजना के साथ तैयार रहना पड़ेगा।

पांड्या ही है सबसे बेहतर विकल्प

पांड्या ही है सबसे बेहतर विकल्प

इस रिपोर्ट में यह भी कहा गया है कि हार्दिक पांड्या बतौर कप्तान अच्छा कर रहे हैं। वह भी युवा हैं और समय के साथ बेहतर होते चले जाएंगे। रोहित शर्मा के बाद उनके अलावा कप्तानी के लिए कोई अन्य बेहतर विकल्प नजर नहीं आता। उनका समर्थन करते हुए निरंतरता के साथ लंबे समय के लिए जिम्मेदारी दी जानी चाहिए।

कप्तानी में पांड्या ने खुद को साबित किया है

कप्तानी में पांड्या ने खुद को साबित किया है

उल्लेखनीय है कि हार्दिक पांड्या ने मौका मिलने पर खुद को बतौर कप्तान साबित भी किया है। T20 वर्ल्ड कप के बाद हार्दिक पांड्या को न्यूजीलैंड दौरे पर सबसे छोटे प्रारूप का कप्तान बनाया गया था। वहां भारतीय टीम ने 1-0 से सीरीज जीती थी। इसके बाद घरेलू सीरीज में श्रीलंका के खिलाफ भी उनको कप्तानी सौंपी गई थी और टीम इंडिया ने एक बार फिर से सीरीज अपने नाम कर ली। दोनों सीरीज में पांड्या की कप्तानी का कौशल देखने को मिला था। इसके बाद मांग भी उठी थी कि हार्दिक पांड्या को सफेद गेंद क्रिकेट में कप्तान बनाया जाए।


Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+