रोहित शर्मा को T20 और ODI में कप्तान के तौर पर रिप्लेस कर सकते हैं हार्दिक पांड्या- रिपोर्ट

ऑलराउंडर हार्दिक पांड्या श्रीलंका के खिलाफ आने वाली टी20 सीरीज के लिए कप्तान हो सकते हैं। वे चोटिल रोहित की जगह ले सकते हैं। रिपोर्ट की माने तो हार्दिक सफेद गेंद फॉर्मेट में रोहित को रिप्लेस करने के लिए रेडी हैं।

Hardik Pandya

बीसीसीआई के सूत्रों की माने तो ऑलराउंडर हार्दिक पांड्या श्रीलंका के खिलाफ आने वाली टी20 सीरीज के लिए कप्तान हो सकते हैं। ये सीरीज 3 जनवरी से मुंबई में शुरू होगी। श्रंखला का दूसरा और तीसरा मुकाबला पुणे और राजकोट में होगा। समझा जा रहा है कि रोहित शर्मा की अंगूठे की चोट ठीक होने में थोड़ा और वक्त लेगी।

फिलहाल ये क्लियर नहीं है कि रोहित टी20 से कप्तानी छोड़ देंगे या नहीं। लेकिन तीनों फॉर्मेट की कमान संभालना उनके लिए समय बढ़ने के साथ और मुश्किल ही होता जाएगा। फिलहाल बीसीसीआई ने सिलेक्शन कमेटी को बदल दिया है और नई कमेटी कुछ बदलाव जरूर करेगी। हालांकि बीसीसीआई की एपेक्स काउंसिल मीटिंग में टी20 कप्तानी पर कोई बातचीत नहीं की गई है।

पीटीआई से बात करते हुए बीसीसीआई सूत्र ने कहा, ये मामला एपेक्स काउंसिल एजेंडा में नहीं उछला। सिलेक्शन कमेटी ही कप्तानी पर कोई फैसला ले सकती है।

हार्दिक पांड्या ने वैसे टी20 में गुजरात टाइटंस की कमान संभालने के दौरान काफी मैच्योरिटी दिखाई है जिसके चलते उनको रोहित की गैरमौजूदगी में टीम इंडिया की कप्तानी करने का भी मौका मिलता रहा है। रोहित की जगह पर अगर कोई और टी20 कप्तान होना है तो वह हार्दिक ही दिखाई देते हैं। फिलहाल तो रोहित के अंगूठे की चोट उनके सामने श्रीलंका के खिलाफ सीरीज के लिए फिट होने की चुनौती बढ़ा रही है।

अगले साल वैसे भी वनडे वर्ल्ड कप होना है तो साल में केवल 6 ही टी20 मुकाबले खेले जाने हैं। रोहित टी20 वर्ल्ड कप 2024 की स्कीम में नहीं हैं। रोहित इस फॉर्मेट को अलविदा भी कह सकते हैं या फिर बगैर संन्यास की घोषणा किए भी टी20 से दूरी बना सकते हैं।

बीसीसीआई के पुराने कर्मचारी ने बताया, पहला टी20 वानखेड़े में है जो रोहित का होम ग्राउंड है। क्यों ना सिलेक्टर रोहित का वहां पर टी20 फेयरवेल दे दें और ये लीडरशिप में बदलाव के लिए गरिमामय तरीके से उठाया गया कदम होगा।

हालांकि रोहित वनडे के लिए स्कीम में होंगे क्योंकि बीसीसीआई आने वाला वर्ल्ड कप रोहित की लीडरशिप में ही खेलना चाहेगा। दूसरी ओर, हार्दिक पांड्या की फिटनेस अभी भी सवालों के घेरे में रहती है जब बात टेस्ट और वनडे की आती है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+