पहली पत्नी से मिला धोखा, फिर यूं बदली किस्मत, कार्तिक से जुड़ी 5 खास बातें
नई दिल्ली। भारतीय क्रिकेट टीम के विकेटकीपर-बल्लेबाज दिनेश कार्तिक के लिए आज का दिन यानी कि 1 जून बेहद खास है, क्योंकि इस दिन वे अपना 37वां जन्मदिन मना रहे हैं। कार्तिक इंग्लैंड में हुए विश्व कप के बाद कोई अंतरराष्ट्रीय मैच नहीं खेल पाए, लेकिन अब आईपीएल 2022 में उनके दमदार प्रदर्शन ने उनकी टीम में वापसी करवा दी। कार्तिक अब साउथ अफ्रीका के खिलाफ 5 टी20 मैचों की सीरीज में नजर आएंगे। आइए उनके जन्मदिन पर जानें उनसे जुड़ी 5 खास बातें-

Recommended Video
- दिनेश कार्तिक को अपनी पहली पत्नी से धोखा मिला था। कार्तिक ने 2007 में अपनी बचपन की दोस्त निकिता वंजारा से शादी की थी, लेकिन यह रिश्ता करीब 5 साल तक चला। हुआ ऐसा कि कार्तिक के ही टीम साथी मुरली विजय का चक्कर निकिता से चल पड़ा। जब कार्तिक पचा चला तो उन्होंने 2012 में अलग होने का फैसला किया। फिर निकिता ने ओपनर मुरली विजय से शादी कर ली।
यह भी पढ़ें- वसीम जाफर ने चुनी IPL इतिहास की ऑलटाइम प्लेइंग-XI, रोहित शर्मा को नहीं मिली जगह
- पहली पत्नी से धोनी खाने के बाद कार्तिक की जिंदगी में ऐसा मोड़ आया जिसने उनकी किस्मत ही बदल दी। दिनेश कार्तिक की जिंदगी में फिर भारत की स्क्वैश खिलाड़ी दीपिका पल्लीकल आईं। दोनों की मुलाका 2013 में हुई। फिर दोनों नजदीकियां बढ़ीं और साल 2015 में इन्होंने शादी कर ली। इनके दो जुड़वा बच्चे हुए हैं।
- बहुत कम लोग ये बात जानते हैं कि कार्तिक एक शानदार खिलाड़ी होने के साथ-साथ एक अच्छे डांसर भी रहे हैं। वह एक डांस रियलिटी शो का हिस्सा भी बने थे । इस शो का नाम 'एक खिलाड़ी एक हसीना' था इस शो में वह निगार खान के साथ डांस करते दिखे थे।
- 2004 में डेब्यू करने वाले दिनेश कार्तिक का करियर उतार-चढ़ाव से भरा रहा है। कार्तिक ने 36 टेस्ट, 94 वनडे और 32 टी20 मैच खेले हैं। हालांकि उनका करियर इससे ज्यादा भी हो सकता था, लेकिन महेंद्र सिंह धोनी के होने के कारण वह बताैर विकेटकीपर कभी नियमित रूप से जगह नहीं बना सके। धोनी की गैरमाैजूदगी में कार्तिक को माैका मिला करता था।
- भले ही कार्तिक अब 37 साल के हो गए हैं, लेकिन वह भारतीय टीम के लिए अहम खिलाड़ी अभी भी माने जाते हैं। कार्तिक को आगामी टी20 विश्व कप के लिए देखा जा रहा है। उन्होंने आईपीएल 2022 में आरसीबी के लिए 16 मैच खेलते हुए 330 रन बनाए। इस दौरान उन्होंने 27 चौके और 22 छक्के लगाए। उनका सर्वश्रेष्ठ स्कोर नाबाद 66 रन रहा. कार्तिक के इस सीजन के प्रदर्शन की वजह से ही उन्हें भारतीय टीम में शामिल किया गया।












Click it and Unblock the Notifications