टी-20 विश्वकप में हार्दिक पांड्या के नाम बड़ा रिकॉर्ड, ऐसा करने वाले बने पहले भारतीय
टीम इंडिया के स्टार ऑलराउंडर हार्दिक पांड्या पहले भारतीय खिलाड़ी बन गए हैं, जिन्होंने टी-20 विश्वकप के इतिहास में बड़ा कीर्तिमान अपने नाम कर लिया है। बांग्लादेश के खिलाफ मैच में हार्दिक ने ना सिर्फ अर्धशतकीय पारी खेली बल्कि एक विकेट भी अपने नाम किया है।
हार्दिक पांड्या एकमात्र ऐसे भारतीय क्रिकेटर हैं जिन्होंने टी-20 विश्वकप में 300 रन बनाने के साथ 20 विकेट अपने नाम किए हैं। बांग्लादेश के खिलाफ मैच के दौरान हार्दिक के नाम यह बड़ा रिकॉर्ड दर्ज हो गया है।

बांग्लादेश के खिलाफ मैच में हार्दिक ने 27 गंदों पर 50 रनों की नाबाद पारी खेली, इस दौरान उन्होंने चार चौके और तीन छक्के लगाए। उन्होंने 185.19 के स्ट्राइक रेट से रन बनाए। जबकि गेंदबाजी करते हुए उन्होंने सलामी बल्लेबाज लिटन दास को पवेलियन भेजा।
टी-20 विश्वकप के अपने करियर में हार्दिक ने 21 मैचों की 13 इनिंग में कुल 302 रन बनाए हैं। इस दौरान उनका औसत 27.45 का रहा है, जबकि स्ट्राइक रेट 137.89 का है। उनके नाम दो अर्धशतक हैं जबकि बेस्ट स्कोर 63 का है। साथ ही हार्दिक ने 21 मैचों में 21 विकेट लिए हैं, उनका सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन 3/27 है।
इस लिस्ट में पाकिस्तान के शाहिद अफरीदी भी हैं। उन्होंने टी-20 विश्वकप 34 मैचों में 546 रन, 39 विकेट लिए हैं। जबकि बांग्लादेश के शाकिब अल हसन ने 42 मैचों में 853 रन, 50 विकेट लिए हैं। वेस्ट इंडीज के ड्वेन ब्रावो ने 27 मैचों में 530 रन, 27 विकेट लिए हैं, ऑस्ट्रेलिया के शेन वॉटसन ने 24 मैचों में 537 रन 22 विकेट लिए हैं।
बांग्लादेश के खिलाफ मैच की बात करें तो पहले बल्लेबाजी करने उतरी भारतीय टीम ने 20 ओवर में 5 विकेट गंवाकर 196 रन बनाएं। कप्तान रोहित शर्मा और विराट कोहली ने टीम के लिए ओपनिंग बल्लेबाजी की रोहित ने 23, विराट ने 37 तो पंत ने 36 रनों की पारी खेली। इस मैच को भारत ने आसानी से 50 रन से जीत लिया। इस जीत के साथ ही भारत विश्वकप के सेमीफाइनल में पहुंच गया है।












Click it and Unblock the Notifications