तलाक की खबरों के बीच गायब हैं हार्दिक! ये 5 बातें कर रही हैं पांड्या और नताशा के अलग होने की ओर इशारा?

Hardik Pandya And Natasa Stankovic Divorce: भारतीय क्रिकेट टीम के ऑलराउंडर हार्दिक पांड्या और उनकी पत्नी नताशा स्टेनकोविक को लेकर पिछले कुछ दिनों में कई अफवाहें उड़ी हैं। अफवाहों में दावा किया गया कि हार्दिक पांड्या और नताशा स्टेनकोविक अब अलग हो गए हैं।

कई रिपोर्ट में दावा किया गया है कि हार्दिक पांड्या और नताशा या तो तलाक ले चुके हैं या फिर लेने वाले हैं। इतना ही नहीं, अफवाह तो ये भी है कि तलाक के सेटलमेंट के लिए हार्दिक पांड्या को नताशा को अपनी संपत्ति का 70 फीसदी हिस्सा देना होगा।

Hardik Pandya And Natasa Stankovic Divorce

सबसे हैरानी की बात ये है कि इन सभी मामलों पर हार्दिक पांड्या और नताशा ने अभी तक चुप्पी साध रखी है। नताशा से 25 मई को मुंबई के बांद्रा में पैपराजी ने तलाक पर सवाल किया तो, वह वहां से हंसकर चली गईं। वहीं तलाक की अफवाह भरी खबरों के बीच हार्दिक पांड्या गायब हैं।

अब यहां सबसे बड़ा सवाल ये उठता है कि आखिर ये तलाक और कपल के अलग होने की बातें सोशल मीडिया पर क्यों होने लगी हैं। यहां हम आपको हाल में हुए 5 ऐसी घटनाओं के बारे में बताएंगे, जिसके आधार पर कहा जा रहा है कि हार्दिक पांड्या और नताशा के बीच सबकुछ सही नहीं है। आइए जानें वो 5 बातें क्या-क्या हैं?

1. तलाक की खबरों पर क्यों चुप हैं हार्दिक पांड्या और नताशा स्टेनकोविक?

सबसे बड़ा सवाल ये है कि हार्दिक पांड्या और उनकी पत्नी नताशा की तलाक की खबरें सोशल मीडिया से लेकर न्यूज वेबसाइट पर छाई हुई है लेकिन फिर भी कपल और उनका पूरा परिवार इस मामले पर चुप है। अमूमन ऐसा, देखा जाता है कि ऐसी घटनाओं पर सेलेब्रिटी की ओर से खंडन आ जाता है। लेकिन इस मामले में चुप्पी सवालिया निशान लगा रही है।

Hardik Pandya And Natasa Stankovic Divorce

2. तलाक की खबरों के बीच कहां गायब हैं हार्दिक पांड्या?

तलाक की खबरों के बीच हार्दिक पांड्या भारतीय क्रिकेटरों की टीम के यूएसए और वेस्टइंडीज जाते नहीं दिखे हैं, जिसको लेकर फैंस परेशान हैं। असल में टी20 विश्व कप 2024 के लिए कप्तान रोहित शर्मा की अगुआई में भारतीय क्रिकेटरों को शोपीस इवेंट के लिए यूएसए और वेस्टइंडीज जाते हुए एयरपोर्ट पर देखा गया था। लेकिन उसमें हार्दिक पांड्या शामिल नहीं थे। वहीं बीसीसीआई द्वारा सोशल मीडिया पर शेयर की गई तस्वीरों में भी हार्दिक पांड्या नहीं दिखे हैं।

3. नताशा स्टेनकोविक ने इंस्टाग्राम हैंडल से 'पांड्या' सरनेम हटाया

हार्दिक और नताशा की तलाक की अटकलें तब शुरू हुईं जब नताशा ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल से 'पांड्या' सरनेम हटा दिया था। ये अटकलें तब और तेज हो गईं जब रेडिट पर "नताशा और हार्दिक अलग हो गए" हेडिंग वाला एक पोस्ट वायरल हुआ था।

4. IPL के मैचों में नताशा का ना आना

नताशा, जो अक्सर हार्दिक पांड्या को चीयर करने क्रिकेट मैच देखने आती थीं, लेकिन आईपीएल 2024 के एक भी मैचों में उनको नहीं देखा गया था। इतना ही नहीं पिछले कई दिनों से नताशा और हार्दिक कपल गोल वाले एक पोस्ट शेयर नहीं कर रहे हैं।

5. नताशा के जन्मदिन पर, हार्दिक ने नहीं किया कोई पोस्ट

नताशा का जन्मदिन 4 मार्च को था, और उस दिन हार्दिक की ओर से कोई पोस्ट नहीं किया गया था। ये बात भी सोशल मीडिया यूजर्स को खटक रही है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+