MI vs GT मैच के बाद BCCI का डबल एक्शन, हार्दिक पांड्या और आशीष नेहरा पर गिरी गाज, लगा लाखों का जुर्माना

मुंबई इंडियंस और गुजरात टाइटंस के बीच वानखेड़े स्टेडियम में खेले गए रोमांचक मुकाबले के बाद BCCI ने सख्त रुख अपनाया है। देर रात खत्म हुए इस मुकाबले में जहां गुजरात ने DLS मेथड से आखिरी गेंद पर जीत दर्ज की, वहीं मैदान के भीतर और बाहर हुई कुछ गतिविधियों को लेकर बोर्ड ने अनुशासनात्मक कार्रवाई करते हुए हार्दिक पांड्या और गुजरात के हेड कोच आशीष नेहरा पर भारी जुर्माना लगाया।

IPL की ऑफिशियल प्रेस रिलीज के मुताबिक, यह सीजन में मुंबई इंडियंस की दूसरी स्लो ओवर रेट की गलती थी, इसलिए कप्तान हार्दिक पांड्या पर 24 लाख रुपए का जुर्माना लगाया गया। साथ ही मुंबई की प्लेइंग इलेवन, इम्पैक्ट प्लेयर और कन्कशन सब्स्टीट्यूट समेत सभी खिलाड़ियों पर ₹6 लाख या मैच फीस का 25% (जो भी कम हो) का जुर्माना लगा।

Hardik Pandya

आशीष नेहरा ने तोड़ी 'खेल भावना', मिला डिमेरिट प्वाइंट
गुजरात टाइटंस के हेड कोच और पूर्व तेज गेंदबाज आशीष नेहरा पर भी कार्रवाई हुई है। रिपोर्ट के अनुसार, मैच के दौरान नेहरा मैदान पर काफी आक्रामक नजर आए और अंपायर्स से तीखी बातचीत करते दिखे। IPL ने बताया कि उन्होंने लेवल 1 अपराध (आर्टिकल 2.20 - खेल भावना के विपरीत आचरण) स्वीकार किया और 25% मैच फीस का जुर्माना तथा 1 डिमेरिट प्वाइंट झेला।

IPL कोड ऑफ कंडक्ट के तहत कार्रवाई
IPL कोड के अनुसार लेवल 1 अपराधों पर मैच रेफरी का फैसला अंतिम और बाध्यकारी होता है। BCCI का यह एक्शन दिखाता है कि भले ही मैदान पर मुकाबला कितना भी करीबी क्यों न हो, आचार संहिता और खेल भावना से कोई समझौता नहीं होगा।

गुजरात नंबर 1 पोजिशन पर काबिज
गुजरात टाइटंस (GT) ने बुधवार को वानखेड़े स्टेडियम में बारिश से प्रभावित आईपीएल मैच में मुंबई इंडियंस (MI) को हराकर पहला स्थान हासिल किया। वानखेड़े स्टेडियम में बारिश लौटने से पहले GT का स्कोर 132/6 था और उसे अंतिम दो ओवर में 24 रन चाहिए थे। हालांकि, जब खेल फिर से शुरू हुआ, GT को 147 (6 गेंदों पर 15 रन) का संशोधित लक्ष्य दिया गया, जिसे उन्होंने अंतिम गेंद पर हासिल कर लिया।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+