IND vs AUS: 'बाकी सब तो सिर्फ मजे ले रहे हैं', हरभजन सिंह को सता रही है केएल राहुल की चिंता
Harbhajan Singh Support KL Rahul: केएल राहुल को लेकर क्रिकेट के दिग्गजों के बीच बड़ी बहस छिड़ी हुई है। इसमें अब पूर्व भारतीय स्पिनर हरभजन सिंह भी शामिल हो गए हैं।

Harbhajan Singh Support KL Rahul: भारतीय सलामी बल्लेबाज केएल राहुल को खराब फॉर्म में होने के बावजूद लगातार मौके दिए जा रहे हैं। भारतीय टीम के कप्तान रोहित शर्मा और कोच राहुल द्रविड़ ने केएल राहुल को आगे भी सपोर्ट मिलने की बात कही है। केएल राहुल को दिए जाने वाले लगातार मौकों पर अब सवाल उठने लगे हैं। फैंस ही नहीं क्रिकेट के कई दिग्गज भी राहुल पर टीम की इस मेहरबानी से खुश दिखाई नहीं दे रहे हैं।

केएल राहुल को लेकर मचा बवाल
पूर्व तेज गेंदबाज वेंकटेश प्रसाद ने केएल राहुल की खराब फॉर्म को लेकर काफी तीखी प्रक्रियां जाहिर की है। वेंकटेश प्रसाद और आकाश चोपड़ा के बीच सोशल मी़डिया पर केएल राहुल को लेकर विवाद देखने को मिल रहा है। बॉर्डर गावस्कर ट्रॉफी के पहले दो मुकाबलों में केएल राहुल का बल्ला खामोश रहा है। यही वजह है कि केएल राहुल से टीम की उपकप्तानी भी वापस ले ली गई है। वेंकटेश प्रसाद और आकाश चोपड़ा ट्विटर पर एक-दूसरे के खिलाफ लगातार बयानबाजी कर रहे हैं।

हरभजन सिंह को सता रही है चिंता
पूर्व भारतीय गेंदबाज हरभजन सिंह ने अब केएल राहुल को लेकर अपनी चुप्पी तोड़ी है। अपने यूट्यूब चैनल पर हरभजन सिंह ने कहा कि वेंकटेश प्रसाद और आकाश चोपड़ा के बीच इस लड़ाई का नुकसान सिर्फ केएल राहुल को हो रहा है। बाकी सब तो सिर्फ मजे ले रहे हैं। जब भी कोई खिलाड़ी आउट ऑफ फॉर्म होता है तो सबसे ज्यादा आहत खिलाड़ी खुद महसूस करता है। ऐसे में फैंस और पूर्व खिलाड़ियों से उस खिलाड़ी को सपोर्ट की उम्मीद रहती है।

मेंटल हेल्थ पर पड़ सकता है असर
हरभजन सिंह ने चिंता जाहिर करते हुए केएल राहुल के मेंटल हेल्थ पर इन बातों का गहरा असर पड़ सकता है। उन्होंने कहा कि मैं समझता हूं कि फैंस के रूप में आप सभी भावुक हैं और अपने खिलाड़ियों से प्यार करते हैं, लेकिन इतनी आलोचना न करें कि इससे खिलाड़ी के मानसिक स्वास्थ्य पर असर पड़ने लगे। केएल राहुल को खेलना चाहिए या बाहर किया जाना चाहिए को लेकर बहस ने सोशल मीडिया पर आग पकड़ ली है और हमारे कई सीनियर (पूर्व) क्रिकेटर इस बहस में शामिल हो गए हैं। मुझे लगता है कि किसी भी खिलाड़ी के लिए ऐसे समय से निकलना मुश्किल होता है, ऐसे में उस खिलाड़ी को अकेला छोड़ देना ही बेहतर विकल्प है।












Click it and Unblock the Notifications