'बेन स्टोक्स ने नई गेंद...' हरभजन सिंह ने बताया पहले एशेज टेस्ट में इंग्लैंड से कहां हुई गलती

Ashes 2023: एजबेस्टन में खेले गए पहले टेस्ट मैच में इंग्लैंड के खिलाफ ऑस्ट्रेलिया ने शानदार जीत दर्ज की है। इंग्लैंड से मिले 281 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए ऑस्ट्रेलिया ने 2 विकेट से ये मुकाबला अपने नाम कर लिया। इस बीच भारत के पूर्व स्पिनर हरभजन सिंह का मानना है कि इंग्लैंड के कप्तान बेन स्टोक्स ने आखिरी दिन नई गेंद नहीं खेलकर गलती की।

हरभजन सिंह ने अपने यू-ट्यूब चैनल पर अपलोड वीडियो में कहा कि, 'पैट कमिंस की इस दस्तक के लिए उनकी प्रशंसा की जानी चाहिए, उन्होंने निचले क्रम में आकर शानदार कप्तानी पारी खेली। बेन स्टोक्स ने नई गेंद नहीं लेकर गलती कर दी, उन्होंने नई गेंद लेने में बहुत देरी की।' इंग्लैंड ने सोचा था कि वे कमिंस और नाथन लियोन को पुरानी गेंद से आउट कर लेंगे, लेकिन ऑस्ट्रेलिया ने इसके बजाय जवाबी हमला किया।'

Ben Stokes

पैट कमिंस ने 73 गेंदों में नाबाद 44 रन बनाए, जबकि लियोन ने 28 गेंदों पर 16 रनों की महत्वपूर्ण पारी खेलकर टीम को जीत दिलाई। इन दोनों ने नौवें विकेट के लिए 55 रन जोड़े, बेन स्टोक्स द्वारा स्क्वायर लेग पर छोड़ा गया कैच उनकी साझेदारी में एकमात्र बड़ा पल था।

वहीं पूर्व भारतीय क्रिकेटर वीरेंद्र सहवाग ने ऑस्ट्रेलियाई टीम की जीत पर जमकर प्रशंसा की है। उन्होंने ट्वीट कर लिखा, 'क्या टेस्ट मैच था। हाल के दिनों में मैंने जो सबसे अच्छा देखा है, उनमें से एक। टेस्ट क्रिकेट सर्वश्रेष्ठ क्रिकेट है। विशेष रूप से मौसम को ध्यान में रखते हुए इंग्लैंड द्वारा पहले दिन का खेल खत्म होने से पहले पारी घोषित करने का फैसला शानदार था।'

सहवाग ने आगे लिखा, 'ख्वाजा दोनों पारियों में लाजवाब दिखे। पैट कमिंस टेस्ट क्रिकेट में नए मिस्टर कूल हैं। दबाव में क्या पारी थी और लायन के साथ वह साझेदारी लंबे समय तक याद रखने वाली है।' दूसरा एशेज टेस्ट 28 जून से लॉर्ड्स में होगा। ऑस्ट्रेलिया ने सीरीज में 1-0 की बढ़त हासिल कर ली है, जबकि चार मैच बाकी हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+