पाकिस्तान में वहां के लोग सुरक्षित नहीं हैं तो हमारे खिलाड़ी कैसे सेफ होंगे- हरभजन सिंह
एशिया कप 2023 की मेजबानी पाकिस्तान के पास है और भारत अभी पाकिस्तान जाने को बिल्कुल तैयार नहीं है। हरभजन सिंह ने भी यही कहा है कि टीम इंडिया को पाकिस्तान नहीं जाना चाहिए।

टीम इंडिया के पूर्व स्पिनर हरभजन सिंह ने भारतीय टीम के पाकिस्तान जाने को लेकर एक बड़ा बयान दिया है। इन दिनों कतर की राजधानी दोहा में लीजेंड्स लीग क्रिकेट खेल रहे हरभजन सिंह ने साफ-साफ कहा है कि टीम इंडिया को बिल्कुल भी पाकिस्तान की यात्रा नहीं करनी चाहिए। आपको बता दें कि इस साल एशिया कप की मेजबानी पाकिस्तान के पास है और अभी तक बीसीसीआई अपनी टीम को पाकिस्तान भेजने के लिए बिल्कुल भी तैयार नहीं है। इसको लेकर भारत और पाकिस्तान के क्रिकेट संबंध इन दिनों बहुत खराब चल रहे हैं। दोनों देशों के पूर्व क्रिकेटर इस मुद्दे पर अपनी-अपनी प्रतिक्रिया दे रहे हैं। ऐसे में हरभजन सिंह ने सख्त लहजे में यह कहा है कि भारत को पाकिस्तान नहीं जाना चाहिए।
हमारे खिलाड़ी कैसे सेफ होंगे- भज्जी
एक इंटरव्यू के दौरान हरभजन सिंह ने कहा है कि भारतीय टीम को पाकिस्तान की यात्रा नहीं करनी चाहिए, क्योंकि वहां के हालात ठीक नहीं हैं। भज्जी ने कहा है कि पाकिस्तान की आवाम ही खुद को सुरक्षित महसूस नहीं करती है, ऐसे में हमारी सुरक्षा कैसे सुनिश्चित होगी? हरभजन सिंह ने कहा कि हमें अपने खिलाड़ियों को वहां भेजने का जोखिम बिल्कुल नहीं उठाना चाहिए।
पहले हालात ठीक हों तो ही क्रिकेट संभव है- भज्जी
हरभजन सिंह ने क्वेटा में हुए ब्लास्ट की घटना का हवाला देते हुए कहा कि वहां के हालात ही ठीक नहीं है, कुछ दिन पहले पीएसएल के मैच के दौरान क्वेटा में ब्लास्ट हुआ, कराची में ब्लास्ट हुआ और फिर इमरान खान को गोली लगी तो ऐसे हम अपनी टीम को वहां क्यों भेजें? हरभजन ने आगे कहा कि जब भी दोनों देशों के बीच क्रिकेट सीरीज खेली गई हैं तो उस समय हालात ठीक थे, लेकिन अब हालात सही नहीं है, पहले माहौल ठीक किया जाए तभी भारत-पाकिस्तान का क्रिकेट संभव है।












Click it and Unblock the Notifications