T20 World Cup: हरभजन की टीम से ऋषभ पन्त बाहर, जानें प्लेइंग 11 में किन खिलाड़ियों को चुना
T20 World Cup: टी20 वर्ल्ड कप के करीब खड़ी भारतीय टीम को उन खिलाड़ियों को देखना होगा जो अंतिम ग्यारह में रहते हुए धमाका कर पाए। टीम इंडिया में कुल 15 खिलाड़ी हैं लेकिन मैच में सिर्फ 11 नाम ही होने हैं। इनके साथ अगर कुछ मैचों में जीत मिलती है, तो बदलाव की संभावना नहीं होगी।
टीम इंडिया के साथ संजू सैमसन और ऋषभ पन्त जैसे 2 विकेटकीपर हैं। दोनों में से टॉप ग्यारह में कोई एक ही आ सकता है। ऐसे में यह देखना दिलचस्प रहेगा कि किसे अंतिम ग्यारह में जगह मिलने वाली है। पूर्व भारतीय क्रिकेटर हरभजन सिंह ने अपनी टीम का चयन किया है, इसमें ग्यारह नाम शामिल हैं।

हरभजन सिंह ने स्टार स्पोर्ट्स के शो में बात करते हुए कहा कि ओपन करने के लिए रोहित शर्मा और यशस्वी जायसवाल रहेंगे। उनके बाद विराट कोहली और सुरकुमार यादव भी हैं। उनके बाद अच्छी फॉर्म में चल रहे संजू सैमसन को टीम में शामिल कर खिलाना चाहिए।
भज्जी ने नम्बर छह पर हार्दिक पांड्या और सातवें स्थान पर रविन्द्र जडेजा को शामिल करने की बात कही। स्पिन विभाग में हरभजन ने चहल को शामिल करने के बाद तीन तेज गेंदबाजों को मैदान पर उतारने की सलाह दी। उन्होंने अपनी टीम में कुलदीप यादव को शामिल नहीं किया।
भज्जी ने बतौर तेज गेंदबाज अर्शदीप सिंह, जसप्रीत बुमराह और मोहम्मद सिराज को शामिल करने के बात कही। उनकी टीम में शिवम दुबे और अक्षर पटेल को भी शामिल नहीं किया गया। इस तरह हरभजन ने बतौर विकेटकीपर अपनी पहली पसंद संजू सैमसन को माना है।
भारतीय टीम मुख्य इवेंट से पहले एक वॉर्म अप मैच में खेलने वाली है। टीम इंडिया अभ्यास मैच में बांग्लादेश का सामना करेगी। बांग्लादेश और भारत के बीच वॉर्म अप गेम एक जून को खेला जाएगा। यह मैच न्यूयॉर्क में खेला जाना है। भारतीय समयानुसार मुकाबला रात 8 बजे से खेला जाएगा।












Click it and Unblock the Notifications