Harbhajan Singh Net Worth: लग्जरी कारों और करोड़ों के बंगले के मालिक हैं भज्जी! कई शहरों में फैला है कारोबार?

Harbhajan Singh Net Worth: टीम इंडिया के पूर्व दिग्गज ऑफ स्पिनर हरभजन सिंह ने राजनीति के मैदान पर अपनी नई पारी का आगाज कर दिया है। टर्बनेटर के नाम से पॉपुलर भज्जी ने आम आदमी पार्टी (AAP) से नाता तोड़कर भारतीय जनता पार्टी (BJP) का दामन थाम लिया है। आम आदमी पार्टी के वरिष्ठ नेता राघव चड्ढा ने इस खबर की पुष्टि की है। खेल के बाद अब राजनीति में भी हरभजन का यह बड़ा पावर प्ले माना जा रहा है।

भज्जी ने बीजेपी के साथ शुरू की नई पारी (Harbhajan Singh Net Worth)

हरभजन सिंह ने मार्च 2022 में राजनीति में कदम रखा था। पंजाब विधानसभा चुनाव में आप की प्रचंड जीत के बाद पार्टी ने उन्हें राज्यसभा भेजा था। जुलाई 2022 में उन्होंने सांसद के तौर पर शपथ ली। हालांकि, पिछले कुछ महीनों से पार्टी नेतृत्व और उनके बीच मतभेदों की खबरें लगातार आ रही थीं। आखिरकार इन कयासों पर विराम लगाते हुए भज्जी ने बीजेपी के साथ अपनी नई पारी शुरू करने का फैसला किया है।

Harbhajan Singh 1

हरभजन के पास है 84 करोड़ का नेटवर्थ

मैदान पर बल्लेबाजों को अपनी उंगलियों पर नचाने वाले हरभजन सिंह असल जिंदगी में किसी महाराजा से कम नहीं रहते। रिपोर्ट्स के मुताबिक भज्जी की कुल संपत्ति लगभग 84 करोड़ रुपये है। जलंधर में उनका एक बेहद खूबसूरत और बड़ा बंगला है। जिसकी चर्चा अक्सर सोशल मीडिया पर होती है। इसके अलावा चंडीगढ़ में भी उनकी कई लग्जरी संपत्तियां हैं।

गाड़ियों का भी रखते हैं शौक

मायानगरी मुंबई में भी उन्होंने हाई-एंड कमर्शियल स्पेस में निवेश कर रखा है, जिससे उन्हें अच्छी खासी कमाई होती है। हरभजन सिंह को महंगी गाड़ियों का पुराना शौक है। उनके कार कलेक्शन में सबसे खास हमर H2 (Hummer H2) है। इसके अलावा उनके पास ऑडी और मर्सिडीज-बेंज जैसी कई विदेशी लग्जरी कारें मौजूद हैं।

707 अंतरराष्ट्रीय विकेट लेने वाले भज्जी आज भी कमाई के मामले में कई युवा खिलाड़ियों को टक्कर देते हैं। क्रिकेट से संन्यास के बाद वे कमेंट्री, क्रिकेट एक्सपर्ट और कई बड़े ब्रांड्स के विज्ञापनों से मोटी फीस वसूलते हैं। उनकी लोकप्रियता ही है जो उन्हें विज्ञापन जगत का पसंदीदा चेहरा बनाए रखती है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+