मां के इस बलिदान की वजह से सुपरस्टार बने Rinku Singh, मदर्स डे पर सामने आई प्यारी तस्वीर
Happy Mother Day 2024 Rinku Singh: 12 मई को दुनिया भर के कई देशों में मदर्स डे मनाया जा रहा है। मदर्स डे हर साल मई महीने के दूसरे रविवार को मनाया जाता है। यह दिन मां का दिन होता है। वैसे तो मां के लिए हर दिन खास होता है। लेकिन इस दिन उन्हें इस बात का एहसास दिलाया जाता है कि वह अपने बच्चों के लिए कितनी खास है। इसके लिए जहां कुछ लोग मां के लिए स्पेशल गिफ्ट खरीदने हैं तो वहीं कुछ खास अंदाज में मां को बधाई देने का काम करते हैं।
रिंकू सिंह ने शेयर की तस्वीर
भारतीय क्रिकेट टीम के विस्फोटक बल्लेबाज रिंकू सिंह ने भी मदर्स डे के दिन अपनी मां की एक प्यारी सी तस्वीर सोशल मीडिया पर शेयर की है। रिंकू सिंह अक्सर अपनी मां को लेकर कई बातों का जिक्र करते रहते हैं। टी-20 वर्ल्ड कप की मैन टीम में रिंकू सिंह का चयन नहीं किया गया है। वह रिजर्व खिलाड़ी के तौर पर टीम के साथ रहेंगे। इस घटना के बाद रिंकू सिंह फोन पर मां के सामने फूट फूट कर रो रहे थे।

रिंकू सिंह ने बनाई अपनी पहचान
आईपीएल में दमदार प्रदर्शन की बदौलत रिंकू सिंह पिछले साल टीम इंडिया की तरफ से डेब्यू करने में कामयाब रहे थे। आयरलैंड के खिलाफ टी-20 सीरीज में भारत की तरफ से उन्हें खेलने का मौका मिला था। इस दौरान एक इंटरव्यू में रिंकू सिंह ने अपनी मां की संघर्ष भरी कहानी बताई थी। रिंकू ने एक शो में बातचीत करते हुए कहा था कि भारतीय क्रिकेट टीम में जगह बनाना आसान नहीं था यहां तक पहुंचने के लिए बहुत खून पसीना लगा है।
मां ने दिया था बड़ा बलिदान
रिंकू सिंह ने अपनी मां के बलिदान को लेकर बात करते हुए कहा कि वह काफी खुश थी। मेरी मां मुझे हमेशा ही कड़ी मेहनत करने को कहती थी। ताकि मैं भारतीय टीम में जगह बना सकूं। रिंकू सिंह ने कहा कि मेरे पास क्रिकेट में करियर बनाने के लिए पर्याप्त पैसे नहीं थे। लेकिन मेरी मां ने अन्य लोगों से पैसे उधार लिए ताकि मैं खेल सकूं। उनके सपोर्ट के कारण ही मैं आज इस मुकाम पर हूं।
मां ने हर कदम पर दिया साथ
रिंकू सिंह ने अपनी मां को अपनी मोटिवेशन बताते हैं। उन्होंने कहा था कि उन्हें अपनी मां से बहुत कुछ सीखने को मिला है। उन्होंन कहा कि मैंने आर्थिक तंगी से अपने परिवार को जूझते हुए देखा था और मैं क्रिकेट के सहारे उनकी मदद करना चाहता था। घर की आर्थिक हालात ने मुझे बेहतर खिलाड़ी बनने के लिए मोटिवेट किया। इसके अलावा मेरी मां भी मुझे हमेशा सपोर्ट करती थी। उन्हें विश्वास था कि एक दिन में भारत के लिए खेलूंगा।












Click it and Unblock the Notifications