Suresh Raina Caste: 39 का हुआ हैंडसम हंक, जानें जाति को लेकर क्यों मचा था बवाल? कितनी है नेटवर्थ?
Suresh Raina Caste: आज भारत के हैंडसम और चार्मिंग क्रिकेटरों में से एक सुरेश रैना का 39वां जन्मदिन है। ताबड़तोड़ बल्लेबाज़ी, शानदार फील्डिंग और मधुर मुस्कान के मालिक रैना ने अपने खेल से कई बार भारतीयों को झूमने पर मजबूर किया है। बेहतरीन क्रिकेटर होने के साथ-साथ वो एक जिंदादिल इंसान भी हैं, उनके करीबी बताते हैं कि 'सुरेश रैना के साथ जब वो होते हैं, तो पता ही नहीं चलता कि वक्त कैसे गुजर जाता है।'
एक क्रिकेटर के अलावा सुरेश रैना बहुत अच्छे सिंगर भी हैं और अब तो वो तमिल सिनेमा में भी एंट्री कर चुके हैं। 'मिस्टर कूल' यानी कैप्टन धोनी के अजीज रहे सुरेश रैना को लोग 'मिस्टर आईपीएल' के नाम से भी संबोघित करते थे, सीएसके के लिए उन्होंने कई यादगार पारियां खेली हैं, जो भी आज भी लोगों के जेहन में जिंदा हैं और इसी वजह से वो चेन्नई के लोगों के दिलों में खास स्थान रखते हैं।

वैसे तो सुरेश रैना का बेदाग करियर रहा है लेकिन साल 2021 में कुछ ऐसा हुआ जिसकी वजह से सुरेश रैना काफी विवादों में आ गए थे। दरअसल TNPL यानी कि 'तमिलनाडु प्रीमियर लीग' में उन्हें कमेंट्री के लिए आमंत्रित किया गया था तो वहां पर एक कमेंटेटर ने उनसे पूछा था कि 'उन्होंने दक्षिण भारतीय संस्कृति को कैसे अपनाया?'
'मैं भी ब्राह्मण हूं' (Suresh Raina)
तो इस पर रैना ने कहा था कि 'मैं भी ब्राह्मण हूं, साल 2004 से चेन्नई की टीम के साथ खेल रहा हूं, मुझे यहां की संस्कृति से प्यार है, मैं खुद को लकी मानता हूं कि मैं सीएसके का हिस्सा हूं, यहां से बहुत कुछ सीखा है और सीख भी रहा हूं और लगातार सीखने की कोशिश भी कर रहा हूं।'
Suresh Raina को ट्रोल किया गया
रैना ने ये बात ऐसे ही कही थी लेकिन इस बात पर काफी दिनों तक हंगामा मच गया था। कई लोगों ने रैना को जाति पर बात करने के लिए काफी ट्रोल भी किया था तो वहीं उनके फैंस ने उनकी बेबाकी के लिए उन्हें समर्थन भी दिया था, हालांकि कुछ वक्त के बाद ये विवाद शांत हो गया था।
कश्मीरी पंडित परिवार में हुआ Suresh Raina का जन्म
वैसे आपको बता दें कि देश के गौरव सुरेश रैना का जन्म 27 नवंबर 1986 को उत्तर प्रदेश के मुरादनगर में एक कश्मीरी पंडित परिवार में हुआ था। उनके माता-पिता मूल रूप से कश्मीर के उपनगर 'रैनावारी' से हैं। रैना के पिता त्रिलोकचंद रैना एक सैन्य अधिकारी थे।
उन्होंने एक बोर्डिंग स्कूल से अपनी स्कूली शिक्षा पूरी की और 1998 में गुरु गोबिंद सिंह स्पोर्ट्स कॉलेज में पढ़ने के लिए लखनऊ चले गए। रैना ने वाणिज्य में स्नातक की डिग्री पूरी की और वेल्स विश्वविद्यालय, चेन्नई से डॉक्टरेट की मानद उपाधि भी प्राप्त की है।
'90 के दशक में रैनावारी छोड़ दिया था' (Suresh Raina)
आपको बता कि 'रैना' सरनेम कश्मीरी पंडित लगाया करते हैं, जो कि 'रैनावारी' से आते हैं लेकिन पंडितों के पलायन की वजह से अब इस उपनाम के लोग देश के लगभग हर कोने में मिलते हैं। सुरेश रैना के परिवार ने भी 90 के दशक में 'रैनावारी' छोड़ दिया था और उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद जिले के मुरादनगर में बस गए।
क्रिकेट करियर
सुरेश रैना भारतीय क्रिकेट टीम के उन चुनिंदा खिलाड़ियों में शामिल हैं जिन्होंने एकदिवसीय, टेस्ट और टी-20-तीनों फॉर्मेट में शानदार प्रदर्शन किया है।
करियर मुख्य बातें
- ODI डेब्यू: 30 जुलाई 2005 (श्रीलंका के खिलाफ)
- Test डेब्यू: 26 जुलाई 2010 (शतक के साथ डेब्यू)
- T20I डेब्यू: 1 दिसंबर 2006
- IPL टीम: चेन्नई सुपर किंग्स (CSK)
उपलब्धियां
- IPL के सबसे सफल बल्लेबाजों में से एक
- भारत की 2011 वर्ल्ड कप विजेता टीम का हिस्सा
- आईपीएल में 5000+ रन
नेट वर्थ (Suresh Raina Net Worth)
सुरेश रैना भारत के सबसे धनी पूर्व क्रिकेटरों में गिने जाते हैं। उनकी आमदनी क्रिकेट, आईपीएल कॉन्ट्रैक्ट, ब्रांड एंडोर्समेंट, बिजनेस और प्रॉपर्टी से आती है। अनुमानित नेट वर्थ (2025 के अनुसार) वो ₹180-200 करोड़ रुपये (लगभग) की संपत्ति के मालिक हैं। उन्होंने 2020 मेंक्रिकेट से संन्यास ले लिया था।
कमाई के प्रमुख स्रोत
- IPL और BCCI मैच फीस
- ब्रांड एंडोर्समेंट
- खुद का SKR Sports और अन्य बिजनेस
- जिम और स्पोर्ट्स फिटनेस चेन
- प्रॉपर्टी और निवेश












Click it and Unblock the Notifications