IND vs SA: गुवाहाटी टेस्ट के तूफ़ान में उड़ी टीम इंडिया, भीषण हार में बने कई शर्मनाक रिकॉर्ड
IND vs SA Stats: गुवाहाटी के बरसापाड़ा स्टेडियम में कुछ ऐसा देखने को मिला है, जो पहले कभी नहीं हुआ था। इस स्टेडियम के पहले ही टेस्ट मैच में भारत को शर्मनाक हार का सामना करना पड़ा है। ऋषभ पंत की कप्तानी में भारतीय टीम को 93 सालों की सबसे बड़ी टेस्ट हार मिली है।
घरेलू सरजमीं पर पराजय होना और ज्यादा शर्मनाक है। टीम इंडिया को क्लीन स्वीप का सामना करना पड़ा है और चारों तरफ कोच के खिलाफ आवाज उठ रही है। इस मुकाबले में कई कीर्तिमान बने हैं। कुछ प्रमुख शर्मनाक आंकड़ों के बारे में जरूर जानना चाहिए। इस मैच के आंकड़े कुछ ऐसे हैं, जो टीम इंडिया के लिए अच्छे नहीं हैं, इससे अंदाजा लगाया जा सकता है कि प्रदर्शन कितना बेकार था।

भारत की घरेलू सीरीज में कोई शतकीय पारी नहीं आई
- बनाम न्यूज़ीलैंड, 1969/70
- बनाम न्यूज़ीलैंड, 1995/96
- बनाम साउथ अफ्रीका, 2025/26
भारत के बल्लेबाजों का औसत इन दो मैचों में
- 15.23, जो किसी भी टेस्ट सीरीज में उनका दूसरा सबसे कम औसत है
- सबसे कम औसत 12.42, 2002/03 न्यूज़ीलैंड दौरे में था
भारत को घर में मिले टेस्ट क्लीन स्वीप
- 0-2 बनाम साउथ अफ्रीका, 2000
- 0-3 बनाम न्यूज़ीलैंड, 2024
- 0-2 बनाम साउथ अफ्रीका, 2025
भारत की सबसे बड़ी टेस्ट हार (रनों से)
- 408 रन बनाम साउथ अफ्रीका, गुवाहाटी, 2025
- 342 रन बनाम ऑस्ट्रेलिया, नागपुर, 2004
- 341 रन बनाम पाकिस्तान, कराची, 2006
- 337 रन बनाम ऑस्ट्रेलिया, मेलबर्न, 2007
- 333 रन बनाम ऑस्ट्रेलिया, पुणे, 2017
- 329 रन बनाम साउथ अफ्रीका, कोलकाता, 1996
दो साल में भारत की घरेलू टेस्ट सीरीज हार
- 2024: 0-3 बनाम न्यूज़ीलैंड
- 2025: 0-2 बनाम साउथ अफ्रीका
साउथ अफ्रीका की उपलब्धि
- गुवाहाटी की जीत उनके इतिहास की दूसरी सबसे बड़ी जीत (रनों से) है, 2018 में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 492 रन की जीत के बाद
- भारत में यह साउथ अफ्रीका की दूसरी टेस्ट सीरीज जीत है (पहली: 0-2, 2000, हंसी क्रोन्ज़े की कप्तानी में)
पिछली बार भारत ने लगातार दो साल में दो घरेलू टेस्ट सीरीज हारी थी, पहली हार वेस्टइंडीज़ (1983) और दूसरी हार इंग्लैंड (1984/85) के खिलाफ आई थी।












Click it and Unblock the Notifications