स्मृति मंधाना के पिता अस्पताल से लौटे घर, क्या अब होगी पलाश मुच्छल के साथ शादी?

Smriti Mandhana: स्मृति मंधाना के पिता श्रीनिवास मंधाना अपनी बेटी की शादी के दिन तबीयत बिगड़ने से अस्पताल में भर्ती कराए गए थे। चौथे आज उनको अस्पताल से डिस्चार्ज कर दिया गया है। उनकी हेल्थ को देखते हुए शादी भी रोक दी गई थी। यह शादी अनिश्चितकाल के लिए रुकी थी।

अब चर्चा का बाजार फिर से गर्म हो गया है कि पिता ठीक हो गए हैं, तो क्या अब शादी होगी। जब शादी रुकी थी, तो मंधाना के मैनेजर ने कहा था कि पिता के ठीक होने तक शादी नहीं होगी। अब वह वापस आ गए हैं, तब स्मृति और पलाश की शादी को लेकर लोगों में उत्सुकता देखने को मिल रही हैं।

smriti mandhana

Smriti Mandhana की शादी पर क्या खबर?

रिपोर्ट्स के अनुसार स्मृति के पिता वापस आ गए हैं लेकिन शादी को लेकर कोई बात नहीं हुई। शादी अब भी होल्ड पर ही है। इससे शक गहरा जाता है कि आखिर हुआ क्या है। पिछले तीन दिनों में काफी कुछ देखने को मिला है। स्मृति के मंधाना के मैनेजर ने यह शादी अनिश्चितकाल तक टालने की बात कही थी।

वायरल चैट से मच गया हंगामा

उधर पलाश मुच्छल की कथित चैट वायरल की खबरें जोर-शोर से सामने आई हैं। पलाश को भी मुंबई के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पलाश की बहन और मां की तरफ से प्रतिक्रिया आई है लेकिन स्मृति का परिवार चुप है। खुद स्मृति की तरफ से भी कोई बयान नहीं आया है। चैट में देखा जा सकता है कि पलाश किसी लड़की को स्विमिंग के लिए आमंत्रित करते हैं।

पलाश के परिवार ने नहीं दिया कोई बयान

वायरल चैट के स्क्रीन शॉट्स को लेकर पलाश के परिवार की तरफ से कोई बयान नहीं आया है। मैरी डी'कोस्टा नाकाम लड़की ने इंस्टाग्राम पर चैट वायरल की थी। बाद में उसने यह भी बताया कि जिस लड़की के साथ यह चैट हुई है, वह मैं नहीं हुन बल्कि कोई और है। इस साल मई में यह बातचीत हुई थी।

सोशल मीडिया पर स्मृति-पलाश कर रहे फॉलो

अफवाहें यहां तक उड़ गईं कि स्मृति ने पलाश को इंस्टाग्राम पर फॉलो करना बंद कर दिया है लेकिन यह दावा भी झूठ निकला है। ऐसा कुछ भी देखने को नहीं मिला है, दोनों एक-दूसरे को अब भी फॉलो करते हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+