Happy Birthday Ganguly: वो 5 रिकॉर्ड जिन्हें सौरव गांगुली से पहले और कोई क्रिकेटर नहीं छू सका
Happy Birthday Sourav Ganguly: भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान सौरव गांगुली आज यानी 8 जुलाई को 51 साल के हो गए हैं। सौरव गांगुली भारत के एक ऐसे महान कप्तान रहे जिन्होंने अपने अंडर में टीम इंडिया को आक्रामक होना सिखाया।
गांगुली के जन्मदिन के इस अवसर पर हम उनके द्वारा बनाए गए ऐसे खास रिकॉर्ड की ओर नजर डालते हैं जो किसी भी क्रिकेटर के करियर में हासिल करने काफी मुश्किल है।

1. सौरव गांगुली अकेले ऐसे क्रिकेटर हैं जिन्होंने वनडे इंटरनेशनल क्रिकेट में लगातार चार बार प्लेयर ऑफ द मैच का अवार्ड जीता है। गांगुली का यह सिलसिला 1997 के पेप्सी इंडिपेंडेंस कप से शुरू हुआ था, जहां उन्होंने तीन शतक और एक अर्धशतक लगाते हुए लगातार चार मैचों में प्लेयर ऑफ द मैच अवार्ड जीता।
2. अपने समय के सबसे तेज 9000 रन बनाने वाले खिलाड़ी- सौरव गांगुली अपने समय में वनडे इंटरनेशनल क्रिकेट में सबसे तेज 9000 रन बनाने के मामले में सचिन तेंदुलकर से भी आगे हो गए थे। गांगुली ने 228 पारियों में रिकॉर्ड बनाया था जबकि उससे पहले सचिन तेंदुलकर ने 235 पारियों में रिकॉर्ड बनाया था।
बाद में बल्लेबाजों की अगली पीढ़ी ने ये रिकॉर्ड तोड़ा, लेकिन तब तक वनडे क्रिकेट खेलने के नियम भी पहले की तुलना में आसान हो चुके थे। तत्कालीन समय में यह रिकॉर्ड विराट कोहली के नाम है जिन्होंने 194 पारियों में ये कारनामा किया है।
3. क्रिकेट वर्ल्ड कप के एक मैच में किसी भारतीय द्वारा बनाया गया उच्चतम व्यक्तिगत स्कोर- सौरव गांगुली ने श्रीलंका के खिलाफ 1999 के वर्ल्ड कप में 158 गेंदों पर 183 रनों की पारी खेली थी। वर्ल्ड कप में किसी भारतीय ने इससे ज्यादा रन नहीं बनाए हैं।
रोहित शर्मा ने भी यह रिकॉर्ड 2014 में थोड़ा जब उन्होंने वनडे क्रिकेट में किसी भी भारतीय द्वारा बनाए गए उच्चतम रनों के स्कोर को 264 कर दिया। वर्ल्ड कप में एक मैच में सबसे ज्यादा व्यक्तिगत रन बनाने का रिकॉर्ड न्यूजीलैंड के मार्टिन गप्टिल के नाम है जिन्होंने 2015 में वेस्टइंडीज के खिलाफ 237 रनों की पारी खेली थी।
ये भी पढ़ें- जन्मदिन से पहले की शाम 'कंफ्यूज' हुए सौरव गांगुली, दादा की इस गलती ने बना दिया इरफान पठान का दिन
4. आईसीसी टूर्नामेंट में सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले भारतीय कप्तान- कपिल देव ने 1983 में जिंबाब्वे के खिलाफ 175 रनों की नाबाद पारी खेली थी जो भारतीय क्रिकेट की महानतम पारियों में एक है। लेकिन जब आईसीसी टूर्नामेंट में बतौर कप्तान शतक की बात आती है तो सौरव गांगुली 6 बार यह कारनामा कर चुके हैं।
यहां तक कि वर्ल्ड क्रिकेट में भी कोई भी कप्तान उनसे ज्यादा शतक आईसीसी टूर्नामेंट में नहीं लगा पाया है। गांगुली ने 2000 में दो बार यह काम किया। 2002 में 117 रनों की पारी खेली और और 2003 में भी तीन बार शतक लगा चुके हैं।
5. आईसीसी नॉकआउट मैचों में सबसे ज्यादा औसत- यहां सौरव गांगुली 85.66 के औसत के साथ सभी भारतीयो में टॉप करते हैं। इसके बाद गौतम गंभीर का नंबर आता है जिन्होंने 54.60 के औसत से बैटिंग की है। इस लिस्ट में सचिन, कोहली, रोहित, धवन जैसे बल्लेबाज दादा से बहुत पीछे हैं।
Recommended Video













Click it and Unblock the Notifications