जन्मदिन से पहले की शाम 'कंफ्यूज' हुए सौरव गांगुली, दादा की इस गलती ने बना दिया इरफान पठान का दिन
Happy Birthday Sourav Ganguly: भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान सौरव गांगुली अपना 51वां जन्मदिन मना रहे हैं। 8 जुलाई 1972 को कोलकाता में जन्मे सौरव गांगुली भारतीय क्रिकेट के महानतम बल्लेबाजों में से एक हैं।
गांगुली ने 113 टेस्ट मैचों में 42.18 की औसत के साथ 7212 रन बनाए, जिसमें उनके 16 शतक भी शामिल है। गांगुली ने वनडे क्रिकेट में 311 मैच खेले और 22 शतक लगाते हुए 11363 रन बनाए।

गांगुली अपने जन्मदिन पर एक बड़ी घोषणा करने वाले हैं, जिसके लिए वह सोशल मीडिया पर बाकायदा अभियान भी चला रहे हैं। गांगुली ने अपने जन्मदिन से पहले ऐसे ही एक वीडियो को पोस्ट किया और उसमें पूर्व कप्तान के करियर की कुछ उल्लेखनीय उपलब्धियों के बारे में दिखाया गया है।
इस वीडियो को देखकर किसी को भी दादा के पुराने दिन याद आ जाएंगे। लेकिन इरफान पठान ने वीडियो में छुपी खामी को ढूंढ लिया। जो ना केवल मजेदार थी, बल्कि उत्सुकता पैदा भी करती है। असल में इस वीडियो में एक जगह पर गांगुली ने अपनी जगह बल्लेबाजी करते हुए इरफान पठान का फोटो पोस्ट किया हुआ है।
यह भी पढ़ें- Sourav Ganguly Birthday: जब सौरव गांगुली ने लॉर्ड्स के मैदान पर लहराई जर्सी, इंग्लैंड में लिया इंडिया का बदला
गांगुली को उनके टीम के साथी दादी कहकर पुकारते थे। पठान ने भी इस शब्द का इस्तेमाल किया है। इरफान ने 2003 दिसंबर में गांगुली की कमान में ही इंटरनेशनल डेब्यू किया था। पठान ने गांगुली को लिखा- "मुझे नहीं पता था कि हम बल्लेबाजी करते हुए इतने ज्यादा एक जैसे देखते हैं कि आप भी कंफ्यूज हो जाओगे। लेकिन, आपका धन्यवाद। मैं इसे एक बड़े कॉम्लीमेंट के तौर पर लेता हूं।"
गांगुली ने जो पोस्ट किया है वह दिखाता है कि वाकई में गांगुली और पठान दूर से देखने में एक जैसे ही नजर आ रहे हैं। गांगुली, जो 2019 और 2022 के बीच भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) के अध्यक्ष भी थे, अपने जन्मदिन पर एक बड़ी घोषणा की तैयारी कर रहे हैं।
Recommended Video













Click it and Unblock the Notifications