Sachin Tendulkar के वो 5 रिकॉर्ड जिनके आस-पास भी नहीं कोई क्रिकेटर, जानें कब-कब मास्टर ब्लास्टर ने किया कमाल

Sachin Tendulkar Records: आज सचिन तेंदुलकर 50 वर्ष के हो चुके हैं, इस मौके पर हम आपको उन पांच रिकॉर्ड के बारे में बताएंगे, जिन रिकॉर्ड को तोड़ पाना किसी भी क्रिकेटर के लिए आसान नहीं होगा।

Sachin Tendulkar

Sachin Tendulkar Birthday: 'क्रिकेट के भगवान' कहे जाने वाले मास्टर ब्लास्टर सचिन तेंदुलकर आज यानी 24 अप्रैल को अपना 50वां जन्मदिन मना रहे हैं। रिकॉर्ड के बादशाह ने बेशक क्रिकेट से सालों पहले संन्यास ले लिया था, लेकिन उनका क्रिकेट के प्रति समर्पण और उनके प्रति देश-दुनिया में जो दीवानगी देखने को मिलती है, वही इस शख्सियत को महान बनाती है। उनके प्रति लोगों के प्यार का अंदाजा इसी से लगाया जा सकता है कि जन्मदिन आज है, लेकिन इसे मनाने का सिलसिला पहले से ही शुरू हो चुका है।

सचिन तेंदुलकर के 50वें जन्मदिन के मौके पर दुनिया भर के प्रशंसक, दिग्गज को अपनी शुभकामनाएं भेज रहे हैं। सचिन को भारत रत्न, भारत के सर्वोच्च नागरिक पुरस्कार सहित कई पुरस्कारों और सम्मानों से भी सम्मानित किया गया है। सचिन ने अपने करियर में कई बड़े रिकॉर्ड बनाए हैं। इस खास मौके पर हम आपको पांच बड़े रिकॉर्ड के बारे में बताएंगे।

सचिन के नाम सबसे अधिक टेस्ट मैच खेलने का रिकॉर्ड
सचिन तेंदुलकर ने अपने टेस्ट करियर में 200 मैच खेले। वह एकमात्र ऐसे खिलाड़ी हैं जिन्होंने अपने अंतरराष्ट्रीय करियर में सबसे लंबे फॉर्मेट में दोहरे शतक के आंकड़े को छुआ है। इस मामले में सचिन के बाद इंग्लैंड के जेम्स एंडरसन का नाम आता है, जिन्होंने अपने करियर में अब तक 179 टेस्ट खेले हैं।

सचिन तेंदुलकर के नाम 100 शतक लगाने का रिकॉर्ड
सचिन तेंदुलकर के नाम टेस्ट क्रिकेट में दुनिया के किसी भी बल्लेबाज द्वारा सबसे ज्यादा शतक लगाने का रिकॉर्ड है। मास्टर ब्लास्टर ने टेस्ट में शानदार 51 शतक लगाए है। इसके अलावा उन्होंने वनडे फॉर्मेट में कुल 49 शतक लगाए हैं। इस मामले में उनके बाद स्टार बल्लेबाज विराट कोहली का नाम आता है, जोकि 75 शतकों के साथ दूसरे स्थान पर हैं।

सचिन तेंदुलकर के नाम एक विश्वकप में सबसे ज्यादा रन बनाने का रिकॉर्ड
सचिन तेंदुलकर के नाम एक विश्वकप में सबसे ज्यादा रन बनाने का रिकॉर्ड है। उन्होंने साल 2003 के विश्वकप में 11 मैच खेल जिसमें 61.18 के औसत से 673 रन बनाए थे। उनका यह रिकॉर्ड आज तक कोई नहीं तोड़ पाया है। इस दौरान उन्होंने एक शतक और 6 अर्धशतक लगाए थे। इस मामले में मैथ्यू हेडन (659) दूसरे स्थान पर हैं।

सचिन के नाम टेस्ट मैच में सबसे अधिक रन बनाने का रिकॉर्ड
रिकॉर्ड के मामले में सचिन की टक्कर भला कौन ले सकता है। दरअसल, सबसे अधिक टेस्ट खेलने के साथ ही सर्वाधिक टेस्ट रन बनाने का रिकॉर्ड भी सचिन के ही नाम है। उन्होंने 53.78 की औसत से 15,921 टेस्ट रन बनाए हैं।

ये भी पढ़ें- Sachin Tendulkar 50th Birthday: जब डॉन ब्रैडमैन के जवाब से सचिन रह गये थे हक्के-बक्के

सचिन के नाम वनडे मैच में सबसे अधिक रन बनाने का रिकॉर्ड
सचिन तेंदुलकर ने 463 वनडे में 44.83 की औसत से 18 हजार से ज्यादा रन बनाए हैं। इस दौरान 49 शतक और 96 अर्धशतक भी लगाए हैं। इसके अलावा उन्होंने 154 विकेट भी अपने नाम किए हैं।

Recommended Video

    Sachin Tendulkar 50th Birthday: जानिए कितनी संपत्ति के मालिक हैं Master Blaster | वनइंडिया हिंदी

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+