Brendon McCullum: IPL में बल्ले से पैदा किया था गेंदबाजों में खौफ, स्कूल में ही हार बैठे थे दिल, हुई शादी?

Happy Birthday Brendon McCullum: न्यूजीलैंड के पूर्व क्रिकेट कप्तान और इंग्लिश टेस्ट टीम के मौजूदा मुख्य कोच ब्रेंडन मैकुलम आज अपना 43वां जन्मदिन मना रहे हैं। इंटरनेशनल क्रिकेट में अपनी विस्फोटक बल्लेबाजों के लिए एक अलग पहचान बनाने वाले मैकुलम ने क्रिकेट करियर में कई बड़े रिकॉर्ड बनाने का काम किया है। टेस्ट क्रिकेट में सबसे तेज़ शतक, इंडियन प्रीमियर लीग के पहले मैच में शतक और टेस्ट में सबसे ज्यादा छक्कों के रिकॉर्ड ब्रेंडन मैकुलम के नाम ही है। ब्रेंडन मैकुलम की गिनती दुनिया के सबसे विस्फोटक बल्लेबाजों में की जाती रही है।

IPL में बल्ले से पैदा किया था गेंदबाजों में खौफ

आईपीएल का पहला छक्का और पहला चौका लगाने वाले खिलाड़ी भी ब्रेंडन मैकुलम ही हैं। बैंगलुरु के एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में मैकुलम ने 73 गेंदों पर 10 चौके और 13 छक्कों की मदद से नाबाद 158 रन बनाए थे। रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर की तरफ से प्रवीण कुमार, ज़हीर खान, जैक कैलिस, और कैमरून व्हाइट जैसे गेंदबाज ब्रेंडन मैकुलम को रोकने में पूरी तरह से असफल रहे थे।

Brendon McCullum 1

KKR के लिए किया कमाल

आईपीएल के पहले मुकाबले की बात करें तो कोलकाता नाइट राइडर्स ने ब्रेंडन मैकुलम की दमदार पारी की बदौलत 20 ओवर में 3 विकेट पर 222 रन बनाए थे। वहीं, रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर की पूरी टीम 15.2 ओवर में 82 रन पर ढेर हो गई थी। इस तरह यह मुकाबला कोलकाता नाइट राइडर्स ने 140 रनों से जीत लिया था। इस जीत के साथ ही ब्रेंडन मैकुलम की चर्चाएं तेज होने लगी और दुनियाभर के क्रिकेट फैंस के बीच उन्होंने अपनी एक अलग छाप छोड़ दी।

टेस्ट में जड़ा सबसे तेज शतक

'बैजबॉल क्रिकेट' के जनक ब्रैंडन मैक्कुलम ने क्राइस्टचर्च ग्राउन्ड में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ टेस्ट मैच खेलते हुए 54 गेंदों में सबसे तेज शतक जड़ा था। वह टेस्ट क्रिकेट के इतिहास में तेज शतक लगाने वाले बल्लेबाज हैं। इस शतक से उन्होंने विव रिचर्ड्स और मिस्बाह-उल-हक के 56 गेंदों पर शतक लगाने के पिछले रिकॉर्ड को तोड़ने का काम किया था। न्यूज़ीलैंड के लिए टी20 में सबसे ज़्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज़ मार्टिन गप्टिल हैं। लेकिन इस लिस्ट में दूसरे स्थान पर ब्रैंडन मैक्कुलम का नाम ही आता है।

बेटा भी है जबरदस्त बल्लेबाज

ब्रैंडन मैकुलम की तरह उनका 19 वर्षीय बेटे राइली मैकुलम भी एक शानदार बल्लेबाज हैं। वह अंडर-19 क्रिकेट टूर्नामेंट में चौकों और छक्कों की बरसात करते नजर आ चुके हैं। ब्रेंडन मैकुलम जहां इंटरनेशनल क्रिकेट में 42 नंबर की जर्सी पहना करते थे वहीं उनका बेटा राइली 14 नंबर की जर्सी में मैदान पर गेंदबाजों की परेशानी बढ़ाने का काम करते हैं।

गजब की है लव लाइफ

ब्रेंडन मैकुलम ने ऑस्ट्रेलिया की रहने वाली एलिसा ब्रेंडन से लव मैरिज की थी। लंबे समय तक डेटिंग करने के बाद इस कपल ने साल 2003 में शादी कर ली थी। ब्रेंडन मैकुलम के रिटायरमेंट मैच के दौरान उनकी पत्नी काफी भावुक हो गई थी। वह ब्रेंडन मैकुलम को सपोर्ट करने के लिए अक्सर स्टेडियम में पाईं जाती रही हैं। एलिसा ब्रेंडन दिखने में बेहद ही खूबसूरत हैं और उनकी तुलना बॉलीवुड एक्ट्रेस से की जाती रही हैं। स्कूल के दिनों में शुरू हुई इनकी लव स्टोरी के बारे में बेहद कम लोग ही जानते हैं। पिछले साल ही इस कपल ने अपनी 20वीं शादी की सालगिरह मनाई थी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+