IPL 2024: गुजरात टाइटंस में ये खिलाड़ी हैं शामिल, जानिए शेड्यूल और पूरी टीम की जानकारी
Gujarat Titans Schedule and Squad: आईपीएल में एक बार की चैम्पियन और गत वर्ष की उपविजेता टीम गुजरात टाइटंस इस बार एक नए कप्तान के साथ मैदान पर उतरने के लिए तैयार है। शुभमन गिल को टीम का कप्तान बनाया गया है। इससे पहले दो सीजन में गुजरात की कमान हार्दिक पांड्या के हाथों में थी लेकिन पांड्या इस बार मुंबई इंडियंस में चले गए हैं।
गुजरात के पास इस बार तूफानी तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी की सेवाएँ भी नहीं होगी। शमी चोट की वजह से आईपीएल से बाहर हो गए हैं। नए कप्तान गिल के सामने चुनौतियां कम नहीं होने वाली है। यह देखना अहम रहेगा कि युवा कप्तान इस टीम को किस तरह से हैंडल करते हैं।

बीसीसीआई ने आईपीएल के लिए पहले चरण का शेड्यूल ही घोषित किया है। बाकी कार्यक्रम बाद में घोषित होगा। 22 मार्च से शुरू हो रही लीग में गुजरात का पहला मुकाबला मुंबई इंडियंस से होगा, यह 24 मार्च को अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेला जाएगा।
पहले चरण के शेड्यूल में गुजरात को पांच मुकाबले मिले हैं। गुजरात की टीम 26 मार्च को चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ अपना दूसरा मुकाबला खेलने के लिए मैदान पर उतरेगी। इसके बाद गुजरात का तीसरा मुकाबला सनराइजर्स हैदराबाद से होगा। चौथा मैच पंजाब किंग्स और पांचवां मुकाबला लखनऊ सुपर जायंट्स के खिलाफ होगा।
आईपीएल के लिए गुजरात टाइटंस का शेड्यूल
गुजरात टाइटंस और मुंबई इंडियंस, 24 मार्च, अहमदाबाद
गुजरात टाइटंस और चेन्नई सुपर किंग्स, 26 मार्च, चेन्नई
गुजरात टाइटंस और सनराइजर्स हैदराबाद, 31 मार्च, हैदराबाद
गुजरात टाइटंस और पंजाब किंग्स, 4 अप्रैल, अहमदाबाद
गुजरात टाइटंस और लखनऊ सुपर जायंट्स, 7 अप्रैल, लखनऊ
गुजरात टाइटंस की टीम
डेविड मिलर, शुभमन गिल (कप्तान), मैथ्यू वेड, रिद्धिमान साहा, केन विलियमसन, अभिनव मनोहर, बी साई सुदर्शन, दर्शन नालकांडे, विजय शंकर, जयंत यादव, राहुल तेवतिया, नूर अहमद, साई किशोर, राशिद खान, जोशुआ लिटिल, मोहित शर्मा, अजमतुल्लाह उमरजई, उमेश यादव, शाहरुख खान, सुशांत मिश्रा, कार्तिक त्यागी, मानव सुथार, स्पेंसर जॉनसन, रॉबिन मिंज।












Click it and Unblock the Notifications