86 चौकों और 7 छक्कों से गुजरात के खिलाड़ी ने रचा इतिहास, अकेले खेली 498 रनों की पारी
गुजरात के युवा खिलाड़ी ने क्रिकेट की दुनिया वमे तहलका मचाने वाला काम किया है। धुआंधार बल्लेबाजी करते हुए इस क्रिकेटर ने बड़ा कीर्तिमान हासिल किया है। इस बल्लेबाज ने 498 रनों की पारी खेल धमाका कर दिया और टीम को भी एक बड़ी जीत दर्ज करने का मौका मिला है।
अपने स्कूल सेंट जेवियर्स के लिए खेलते हुए उन्होंने जेएल इंग्लिश के खिलाफ अपनी बैटिंग से गदर मचा दिया। वह दीवान बल्लूभाई कप में खेल रहे थे। यह एक अंडर 19 टूर्नामेंट है। भारतीय स्कूल क्रिकेट के इतिहास में उन्होंने शानदार पारी खेलने वाले बल्लेबाजों में अपना नाम दर्ज करा लिया।

गुजरात क्रिकेट संघ के तत्वाधान में अहमदाबाद के सेंट्रल बोर्ड ने इस टूर्नामेंट का आयोजन किया, द्रोण देसाई नाकाम बल्लेबाज ने धमाकेदार बैटिंग का प्रदर्शन करते हुए गेंदबाजों की बखिया उधेड़ डाली और कुल 498 रनों की पारी खेली। उन्होंने इस दौरान 320 गेंदों का सामना किया।
अपनी पारी के दौरान द्रोण ने सिर्फ चौके और छक्कों की तरफ ही ध्यान दिया और रनों की बौछार कर डाली। गेंदबाजों के लिए उनको रोक पाना मुश्किल हो गया। द्रोण ने 86 चौके और 7 आसमानी छक्के जमाए। उनकी टीम ने एक पारी और 712 रनों के बड़े अंतर से मुकाबला अपने नाम कर लिया।
इस पारी के साथ रिकॉर्ड तोड़ने वाले युवा प्लेयर्स की लिस्ट में द्रोण का नाम शामिल गया। इनमें पहला नाम प्रणव धनावडे का आता है, उन्होंने नाबाद 1009 रन बनाए थे। उनके अलावा पृथ्वी शॉ ने 546, डॉक्टर हवेवाला ने 515 और चमललाल ने नाबाद 506 रन बनाए। उनके अलावा अरमान जाफर ने भी 498 रन बनाए।












Click it and Unblock the Notifications