IPL 2022: अंतिम गेंद पर छक्का जड़कर स्टार बने राशिद खान को कभी छोड़ना पड़ा था देश, अफरीदी को मानते हैं आदर्श
नई दिल्ली, 28 अप्रैल। आईपीएल 2022 में रोमांच पूरे शबाब पर है। हर दिन यहां सांस रोक देने वाला मैच देखने को मिलता है। बुधवार को सनराइजर्स हैदराबाद (SRH) और गुजरात टाइटंस (GT) के बीच में जिस तरह से मुकाबला हुआ, वो लोगों की धड़कनें बढ़ाने वाला था। तेवतिया और राशिद खान की बल्लेबाजी ने उमरान मलिक की सारी मेहनत पर पानी फेर दिया। जिस वक्त लास्ट बॉल पर राशिद खान ने छक्का जड़ा, उस वक्त पूरा स्टेडियम तालियों की गड़गड़ाहट के गूंज उठा।

आपको बता दें कि राशिद खान ने महज चार ओवर्स में 59 रन की नाबाद साझेदारी करके टीम को पांच विकेट से जीत दिला दी। राशिद खान सोशल मीडिया पर छाए हुए हैं। आज राशिद खान भले ही हीरो बने हैं लेकिन उनका यहां तक का सफर बहुत आसान नहीं रहा है।
राशिद खान का बचपन आतंक के खौफ में गुजरा
20 सितंबर 1998 को जन्मे राशिद खान अफगानिस्तान के निंगरहाड़ प्रांत में जन्मे राशिद खान का बचपन आतंक के खौफ में गुजरा था और इसके लिए उन्हें अफगानिस्तान छोड़कर पाकिस्तान जाना पड़ा। राशिद बचपन से ही क्रिकेटर बनना चाहते थे और बल्लेबाज बनने का सपना देखा था लेकिन उनके भाईयों ने कहा कि गेंदबाजी करनी चाहिए जिसके बाद राशिद का फोकस बॉलिंग पर आ गया।

Recommended Video
राशिद तो क्रिकेट से इश्क कर बैठे थे
हालांकि राशिद की मां चाहती थीं कि वो डॉक्टर बने लेकिन राशिद तो क्रिकेट से इश्क कर बैठे थे इसलिए मां ने उनके क्रिकेट प्रेम को रोका नहीं और उन्हें हर तरह से प्रोत्साहित किया और ये आप उनके मां की दुआ कह लीजिए या फिर राशिद की मेहनत चलते वो 17 साल की उम्र में ही इंटरनेशनल क्रिकेट में कदम रखा और राशिद टेस्ट क्रिकेट के सबसे युवा कप्तान भी बने। आपको बता दें कि बांग्लादेश के खिलाफ जब 5 सितंबर 2019 को उन्होंने टीम की कप्तानी की थी, तब उनकी उम्र 20 साल 350 दिन थी।

गुजरात ने हैदराबाद को पांच विकेट से हरा दिया
शाहिद अफरीदी को अपना आदर्श मानने वाले राशिद खान जून 2018 में भारत के खिलाफ अफगानिस्तान के डेब्यू मुकाबले में भाग लेने का मौका मिला । गौरतलब है कि गुजरात टाइटंस ने एक बेहद रोमांचक आईपीएल मैच में आखिरी गेंद पर सनराइजर्स हैदराबाद को पांच विकेट से हरा दिया। इस जीत के साथ गुजरात टाइटंस आठ में से सात मैच जीतकर 14 अंक के साथ टॉप पर पहुंच गई है।












Click it and Unblock the Notifications