GT vs RR: सुदर्शन ने चौके-छक्कों की बारिश से मचाया गदर, गुजरात ने राजस्थान को दिया 218 का लक्ष्य

GT vs RR: राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ मैच में गुजरात टाइटंस के लिए साई सुदर्शन ने धांसू बल्लेबाजी का प्रदर्शन किया और तूफानी पारी खेली। सुदर्शन ने रॉयल्स के गेंदबाजों का बखूबी सामना करते हुए गुजरात को बड़े स्कोर तक पहुंचा दिया।

राजस्थान रॉयल्स के कप्तान संजू सैमसन ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला लिया और यह सही साबित हुआ। जोफ्रा आर्चर करर धारदार गेंदों को शुभमन गिल नहीं झेल पाए। आर्चर ने 148 की स्पीड से इनस्विंग गेंद डालकर गिल को 2 रन के निजी स्कोर पर बोल्ड कर दिया।

gt vs rr

उनके बाद जोस बटलर खेलने के लिए आए। उन्होंने साई सुदर्शन के साथ मिलकर बेहतरीन बल्लेबाजी का प्रदर्शन किया। बटलर और सुदर्शन ने मिलकर स्कोर 94 रनों तक पहुंचा दिया। इस बीच बटलर 25 गेंद में 36 रन बनाकर पवेलियन लौट गए।

सुदर्शन ने खेली ताबड़तोड़ पारी (GT vs RR)

उधर सुदर्शन ने अपनी तूफानी पारी को जारी रखते हुए 32 गेंदों में फिफ्टी पूरी कर ली। उनका साथ देने के लिए शाहरुख़ खान क्रीज पर आए। उन्होंने भी अपना रौद्र रूप दिखाया और तबाही मचाने वाले अंदाज में बल्लेबाजी करते हुए 20 गेंदों में 36 रनों की शानदार पारी खेली।

सुदर्शन फिफ्टी जड़ने के बाद लगातार रन बनाते चले गए और शतक के करीब जाकर आउट हो गए। वह 53 गेंदों में 82 रन बनाकर गए, उनकी पारी में 8 चौके और 3 छक्के आए। राशिद खान ने आते ही दो बाउंड्री जड़ी लेकिन 4 गेंद में 12 के निजी स्कोर पर आउट हो गए।

राहुल तेवतिया ने भी किया धमाका (GT vs RR)

अंत में राहुल तेवतिया ने तलवार की तरह अपना बल्ला चलाया और कुछ रन बटोरे। वह 2 चौकों और 2 छक्कों की मदद से 12 गेंदों में 24 रनों की नाबाद पारी खेलकर लौटे। गुजरात ने 6 विकेट पर 217 रनों का बड़ा स्कोर हासिल किया। तुषार देशपांडे और माहीश तीक्ष्णा ने 2-2 विकेट अपने नाम किये।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+