आज के मैच में सबसे ज्यादा विकेट कौन लेगा, RR बनाम GT के मुकाबले में बल्लेबाजों को नहीं टिकने देंगे ये गेंदबाज
IPL 2023, RR vs GT: आईपीएल का 48वां मैच राजस्थान रॉयल्स और गुजरात टाइटंस के बीच खेला जाएगा। दोनों टीमों का आमना-सामना जयपुर के सवाई मानसिंह स्टेडियम में शाम साढ़े सात बजे से होगा।

IPL 2023, GT vs RR: आईपीएल के 48वें मैच में राजस्थान रॉयल्स और गुजरात टाइटंस आमने-सामने होंगे। टाइटंस इस समय नौ मैचों में छह जीत के साथ अंक तालिका में टॉप पर है। वहीं रॉयल्स ने अपने नौ मैचों में से पांच जीते हैं। जीटी के लिए शुभमन गिल और मोहम्मद शमी अच्छा प्रदर्शन कर रहे हैं, तो आरआर के यशस्वी जायसवाल बल्ले से तूफानी पारी खेल रहे हैं।
दोनों पक्षों के बीच पिछले मैच में राजस्थान रॉयल्स ने रोमांचक जीत दर्ज की थी। ऐसे में अब जब इस सीजन में दूसरी बार पिछले साल के फाइनलिस्ट के बीच भिड़ंत हो रही है, तब एक और रोमांचक मैच होने की उम्मीद है। आइए जानते हैं आरआर बनाम जीटी मैच में कौन-से गेंदबाज सबसे अधिक विकेट ले सकते हैं।
मोहम्मद शमी
गुजरात टाइटंस ने इस आईपीएल सीजन में मोहम्मद शमी के प्रदर्शन पर काफी भरोसा किया है। पिछले साल अपनी चैंपियनशिप जीत में महत्वपूर्ण भूमिका निभाने के बाद शमी ने टूर्नामेंट के 16वें सीजन में भी अपना शानदार प्रदर्शन जारी रखा है। दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ अपने आखिरी मैच में शमी पावरप्ले के दौरान असाधारण नजर आए, उन्होंने केवल 11 रन देकर चार विकेट लिए। नई गेंद को दोनों तरह से स्विंग कराने और गति बढ़ाने की क्षमता उन्हें एक घातक गेंदबाज बनाती है, 14.53 के शानदार औसत से 17 विकेट चटकाने वाले शमी आज फिर अपनी टीम के लिए विकेट का इजाफा करना चाहेंगे।
राशिद खान
राशिद खान इस सीजन में गुजरात टाइटंस के लिए लगातार प्रदर्शन करने वालों में से एक रहे हैं। नौ मैचों में उन्होंने 20.53 की औसत से 15 विकेट लिए हैं। हालांकि, वह थोड़ा खर्चीले जरूर साबित हुए हैं। उन्होंने 7.91 रन प्रति ओवर की दर से कराए हैं। राशिद की लगातार विकेट लेने की क्षमता हमेशा विपक्ष को दबाव में रखने के काम आती है। राशिद नीचे के क्रम में एक उपयोगी बल्लेबाज भी है और तेजी से रन बना सकता है, जोकि आपकी फैंटेसी टीम के लिए एक महत्वपूर्ण खिलाड़ी साबित हो सकते हैं।
ट्रेंट बोल्ट
ट्रेंट बोल्ट आईपीएल 2023 में राजस्थान रॉयल्स के लिए सबसे शानदार प्रदर्शन करने वाले गेंदबाजों में से एक रहे हैं। बोल्ट ने केवल सात मैचों में 10 विकेट लिए हैं। न्यूजीलैंड के तूफानी गेंदबाज नई गेंद से हमेशा घातक साबित होते हैं। टीम के लिए उन्होंने नियमित रूप से शुरुआती सफलताएं प्रदान की हैं। बोल्ट का प्रभावशाली फॉर्म उनके 23.40 के औसत से झलकता है, जो टूर्नामेंट में सर्वश्रेष्ठ में से एक है। 19.19 की आईपीएल स्ट्राइक रेट के साथ वह विरोधी बल्लेबाजों के लिए किसी चुनौती से कम नहीं हैं। बोल्ट का हालिया प्रदर्शन उन्हें आपकी आरआर बनाम जीटी टीम के लिए एक मजबूत गेंदबाज के रूप में शामिल करने का विकल्प देता है।
राजस्थान रॉयल्स की फुल स्क्वाड
देवदत्त पडिक्कल, जोस बटलर, शिमरोन हेटमेयर, यशस्वी जायसवाल, ध्रुव जुरेल, रियान पराग, डोनोवन फरेरा, कुणाल राठौड़, जो रूट, संजू सैमसन (कप्तान), केसी करियप्पा, कुलदीप सेन, कुलदीप यादव, नवदीप सैनी, केएम आसिफ प्रसिद्ध कृष्णा, ट्रेंट बोल्ट, मुरुगन अश्विन, युजवेंद्र चहल, एडम ज़म्पा, रविचंद्रन अश्विन, आकाश वशिष्ठ, जेसन होल्डर, अब्दुल पीए।
Recommended Video
गुजरात टाइटंस की फुल स्क्वाड
हार्दिक पांड्या (कप्तान), शुभमन गिल, डेविड मिलर, अभिनव मनोहर, साईं सुदर्शन, रिद्धिमान साहा, मैथ्यू वेड, राशिद खान, राहुल तेवतिया, विजय शंकर, मोहम्मद शमी, अल्जारी जोसेफ, यश दयाल, प्रदीप सांगवान, दर्शन नलकंडे, जयंत यादव, आर साई किशोर, नूर अहमद, शिवम मावी, जोशुआ लिटिल, केन विलियमसन, मोहित शर्मा, उर्विल पटेल, केएस भरत, ओडियन स्मिथ।












Click it and Unblock the Notifications